Bholaa में 'गब्बर सिंह' लगते हैं अभिषेक बच्चन, एक हाथ से लेंगे बदला, KRK ने अजय देवगन की फिल्म का उड़ाया मजाक

KRK On Bholaa: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड तोड़ रही है. अब केआरके ने फिल्म में अभिषेक बच्चन को शोले का गब्बर सिंह कह दिया. उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म भयानक होने वाली है.

KRK On Bholaa: खुद को फेमस क्रिटिक्स बताने वाले कमाल रशिद खान उर्फ केआरके को अक्सर बॉलीवुड फिल्मों, एक्टर, एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर कमेंट करते देखा जाता है. वह किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. अब केआरके अजय देवगन की एक्शन थ्रिलर फिल्म भोला के पीछे पड़ गए हैं. वह हर रोज एक के बाद एक कई ट्वीट कर रहे हैं. कभी कह रहे हैं कि फिल्म भयानक होने वाली है, तो कभी अजय को शाहरुख खान से जोड़ रहे हैं. अब उन्होंने अभिषेक बच्चन को शोले के गब्बर सिंह से जोड़ दिया है.

केआरके ने अभिषेक बच्चन को कहा गब्बर सिंह

भोला फिल्म को जहां हर पॉजिटिव रिसपांस मिल रहा है, दर्शक इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं. वहीं केआरके को ये सब अच्छा नहीं लग रहा है. उन्होंने लेटेस्ट ट्वीट किया है, जिसमें लिखा, ”अभिषेक बच्चन #भोला के आखिरी सीन में आते हैं, जिसका एक ही हाथ है मतलब वो है #शोले का गब्बर सिंह… उन्होंने #भोला 2 में बदला लेने का वादा किया! लेकिन #भोला2 बनेगा कैसे जब #भोला आपदा हो जाएगी.” केआरके यहीं नहीं रूके, उन्होंने अजय देवगन को नसीहत भी दे डाली. उन्होंने ट्वीट किया, #भोला के टिकट की कीमत 1200 और 900 रुपये है… पागल हो गए हैं अजय देवगन? अजय ने यह कीमत इसलिए रखी क्योंकि #पठान के टिकट की कीमत वही थी, लेकिन अजय भाई, हर 4 टांगों वाला जानवर घोड़ा नहीं होता कुछ गढ़ा भी होता है.

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1640736598387040256


अजय देवगन के रंग का केआरके ने उड़ाया मजाक

इसके अलावा केआरके ने भोला के प्रेस शो खत्म होने के बाद का भी जमकर मजाक उड़ाया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, भोला का प्रेस शो खत्म हो गया है और समोसा के आलोचक भी डिप्रेशन में चले गए हैं… 30 मिनट के बाद फिल्म रात में प्रवेश करती है और फिर दर्शक अजय देवगन को भी नहीं देख सकते, क्योंकि उनका सफेद रंग है. यह साउथ फिल्म #कैथी की फ्रेम टू फ्रेम कॉपी है लेकिन असहनीय है. अजय गलत नहीं हो सकता.


Also Read: Bholaa Box Office Preview: 4000 स्क्रीनों पर रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म…एडवांस बुकिंग में टूट रहा रिकॉर्ड
भोला के बारे में

अजय देवगन की फिल्म भोला 30 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. सभी फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखना चाहते हैं, इसीलिये तो एडवांस बुकिंग में ये फिल्म हर दिन कई रिकॉर्ड बना रहा है. मेकर्स भी फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं. फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) द्वारा 144.49 मिनट (2 घंटे 24 मिनट) के स्वीकृत रन टाइम के साथ U/A प्रमाणित किया गया है. मूवी में तब्बू, संजय मिश्रा और दीपक डोबरियाल अहम रोल में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >