रितेश पांडे का पहला इंटरनेशनल भोजपुरी गाना 'लचके कमरिया' मचा रहा तहलका, देखें VIDEO

Ritesh Pandey- भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर रितेश पांडे का नया गाना रिलीज होते के साथ ही धूम मचाने लगा हैं. उनका नया गाना लचके कमरिया यूट्यूब पर छा गया है. इस गाने में रितेश के साथ मधु शर्मा भी हैं. फैंस को गाने में उन दोनों की जोड़ी खूब भा रही है. लचके कमरिया' गाना यशी फिल्म्स के ऑफिशियल वीडियो यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

Ritesh Pandey new song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) का नया गाना रिलीज होते के साथ ही धूम मचाने लगा हैं. उनका नया गाना लचके कमरिया यूट्यूब पर छा गया है. इस गाने में रितेश के साथ मधु शर्मा भी हैं. फैंस को गाने में उन दोनों की जोड़ी खूब भा रही है. लचके कमरिया’ गाना यशी फिल्म्स के ऑफिशियल वीडियो यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

Also Read: Bhojpuri Gana: रितेश पांडे के ‘हेलो कौन’ गाने ने पहले तोड़ा रिकॉर्ड, अब लॉकडाउन में देखा जा रहा बार-बार

रितेश पांडे का ये पहला भोजपुरी इंटरनेशनल गाना है. इस गाने की शूटिंग दुबई में हुई है. रिलीज के साथ गाने का टैग भी ‘रितेश पांडे का पहला इंटरनेशनल गाना’ रखा गया है. गाने का म्यूजिक मशहूर भोजपुरी संगीतकार आशिष वर्मा ने दिया और इसके बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं. वीडियो डायरेक्टर कुमार सौरव सिन्हा ने किया है. इस गाने में रितेश पांडे और मधु शर्मा की केमेस्‍ट्री कमाल की लग रही है. दोनों साथ में जबरदस्त डांस कर रहे है.

गाने को मिले दर्शकों के प्‍यार को लेकर रितेश पांडे ने कहा कि मुझे उम्‍मीद थी कि गाने को लोग सराहेंगे. ‘लचके कमरिया’ बेहद खूबसूरत है, जिसकी मेकिंग काफी बड़े पैमाने पर हुई है. मैंने जब इस गाने को गाया था, तब लगा था कि जब गाना रिलीज होगा तो धमाल मचायेगा.

Also Read: Bhojpuri Gana: लॉकडाउन में Monalisa के डांस Video बार बार देखे जा रहे, आपने देखा क्या?

इससे पहले रितेश पांडे का रैप सॉन्ग ‘हेलो कौन’ पहले ही रिकॉर्ड तोड़ चुका हैं. उनके इस गाने को करीब 500 मिलियन बार देखा गया है. गाना ऋद्धि म्‍यूजिक वर्ल्‍ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 9 दिसंबर 2019 में रिलीज किया गया था, जिसे रितेश पांडे ने स्‍नेह उपाध्‍याय के साथ मिलकर गाया है. इसके बोल आशिष वर्मा ने लिखें है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >