Amrapali Dubey को जब कपिल शर्मा ने कहा था बॉलीवुड की अक्षय कुमार, जानें भोजपुरी अभिनेत्री की अनसुनी किस्से

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपनी अदाओं और जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं. इसलिए उन्हें 18वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में सर्वश्रेष्ठ अभीनेत्री का अवॉर्ड मिला है. आइये जानते हैं एक्ट्रेस के बारें में कुछ अनकही बातें.

18वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा आज हुई. इसमें युवा दिलों की धड़कन कहे जाने वाले अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवार्ड से नवाजा गया. वहीं, आम्रपाली दुबे बेस्ट अभिनेत्री का अवार्ड मिला.

आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. उनका जन्म 11 जनवरी 1987 को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ है.

एक्ट्रेस कम उम्र में ही अपने दादा के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई हैं. जिसके बाद मुंबई के भवन्स कॉलेज से बेचलर्स की पढ़ाई की और मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया.

बहुत कम लोगों को पता होगा, भोजपुरी इंडस्ट्री से पहले उन्होंने टीवी जगत में काफी सीरियल्स में भी काम किया है. उनकी मासूमियत का हर कोई फैन है.

आम्रपाली दुबे को ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’, सात फेरे, मायका, मेरा नाम करेगी रोशन, हीरो वर्दीवाला और हॉन्टेड नाइट्स जैसे लोकप्रिय सीरियल में जबरदस्त एक्टिंग से काफी लोकप्रियता मिली.

आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी फिल्मों में अपना करियर साल 2011 में शुरू किया. वो दिनेश लाल यादव संग ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ में बतौर एक्ट्रेस नजर आई.

उन्होंने ज्यादातर भोजपुरी फिल्में दिनेश लाल यादव के साथ की हैं, ऐसे में कई बार उनका नाम निरहुआ के साथ जोड़ा जाता है. स्टार्स को कई बार बाहर घूमते भी स्पॉट किया जाता है.

हालांकि आम्रपाली ने अक्सर कहा है कि वे दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और डेटिंग की खबरें गलत है. बता दें कि निरहुआ पहले से ही शादीशुदा हैं. उनके दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा है.

वह द कपिल शर्मा शो में पवन सिंह और निरहुआ के साथ आई थी. इसमें उन्होंने कपिल संग कई दिलचस्प बातें भी की थी. इसी बीच जब आम्रपाली ने कहा कि उन्होंने 5 साल में करीबन 25 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. जिसके बाद कपिल ने कहा कि आप तो बॉलीवुड की अक्षय कुमार निकली.

आम्रपाली दुबे की फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’, ‘जिगरवाला’, ‘राजा बाबू’, ‘बम बम बोल रहा है काशी’, ‘दूध का कर्ज’, ‘आशिक आवारा’, ‘निरहुआ चलल ससुराल 2’, ‘मोकामा’, ‘किलोमीटर’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

Also Read: भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा, अरविंद अकेला बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, आम्रपाली दुबे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >