Bheed BO Collection Day 1: राजकुमार राव की फिल्म फैंस को इम्प्रेस करने में रही नाकाम, पहले ही दिन हुआ बुरा हाल

Bheed BO Collection Day 1: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म भीड़ बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने पहले दिन निराशाजनक कमाई की. जिसके बाद मेकर्स चिंतित हैं कि आने वाले दिनों में क्या होने वाला है.

Bheed Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर का लॉकडाउन ड्रामा 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. अनुभव सिन्हा द्वारा अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म उस समय की कहानी है, जब प्रवासी मजदूर फंसे हुए थे और इधर से उधर जाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे थे. वो देशव्यापी लॉकडाउन के बीच अपने घर का रास्ता ढूढ़ रहे थे. अब ‘भीड़’ फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है और ये बेहद कम है. आने वाले दिनों में इसकी और अच्छी कमाई की उम्मीद है.

भीड़ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, “कलेक्शन के बारे में बात तो सिनेमा के नाम पर भीड़ ने ओपनिंग डे पर काफी कम कमाई की है. फिल्म का ट्रेलर देख जहां लोगों के रौंगटे खड़े हो गए थे, वहीं रिलीज के बाद कोई भी थियेटर इसे देखने नहीं पहुंचा. पहले दिन Bheed सिर्फ 0.15 करोड़ भारतीय नेट की कमाई करने में कामयाब रही. शुक्रवार, 24 मार्च, 2023 को फिल्म की कुल मिलाकर 5.48 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी थी.

भीड़ के बारे में

फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्देशक अनुभव ने साझा किया था, “भीड़ सबसे खतरनाक समय की कहानी है, जिसने मानवता के लिए सब कुछ बदल दिया. फिल्म को ब्लैक एंड व्हाइट में शूट करने का मुख्य उद्देश्य यह दिखाना था कि भारत के लॉकडाउन के दौरान सामाजिक असमानता के दृश्य कैसे थे. 1947 के भारत विभाजन के दौरान लोगों ने जो कुछ झेला था, उससे काफी मिलता-जुलता है. यह कहानी उन लोगों की है, जिनका जीवन एक झटके में बदल गया और उनके जीवन के रंग तब खो गए, जब देश के भीतर सीमा खींची गई थी.

Also Read: Bheed Movie Review: कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों के दर्द और संघर्ष को बखूबी बयां करती राजकुमार राव की भीड़
भीड़ के स्टारकास्ट

भीड़ में राजकुमार राव, पंकज कपूर, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा और दीया मिर्जा मुख्य भूमिका में है. यह फिल्म भूषण कुमार की टी-सीरीज और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडियावर्क्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है. फिल्म में वीरेंद्र सक्सेना, आदित्य श्रीवास्तव, कृतिका कामरा और करण पंडित भी हैं. मूवी 24 मार्च 2023 को पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >