Bhediya BO Collection Day 7: ‘भेड़िया’ का बुरा हाल, पहले हफ्ते में 50 करोड़ तक भी नहीं पहुंच सकी फिल्म

फिल्म भेड़िया ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की, लेकिन धीरे-धीरे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ गई. बता दें कि मूवी में वरुण धवन और कृति सेनन है. फिल्म को लेकर एक्टर ने कहा था, मेरा उद्देश्य हमेशा दर्शकों का मनोरंजन करना रहा है. ज्ञान नहीं बांटना पर पब्लिक को एन्जॉय कराना है.

Bhediya Box Office Collection Day 7: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म भेड़िया (Bhediya) पिछले हफ्ते रिलीज सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो गए. बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने उम्मीद से कम का बिजनेस किया. एक हफ्ते में ही फिल्म भेड़िया बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ गई. जबकि अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) का जलवा बरकरार है.

जानें भेड़िया ने कमाई

25 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म भेड़िया ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की. फिर धीरे-धीरे इसका कलेक्शन भी बढ़ा. लेकिन अभी तक ये 50 करोड़ का आंकड़ा छू नहीं पाई. अर्ली ट्रेड के मुताबिक, मूवी ने 7वें दिन करीब 3 करोड़ का बिजनेस किया. अबतक टोटल कलेक्शन 42 करोड़ रुपये का हुआ है. चलिए आपको बताते है अबतक का कलेक्शन

  • पहला दिन: 7.48 करोड़ रुपये

  • दूसरे दिन: 9.57 करोड़ रुपये

  • तीसरे दिन: 11.50 करोड़ रुपये

  • चौथे दिन :3.85 करोड़ रुपये

  • पांचवे दिन: 3.50 करोड़ रुपये

  • 6वें दिन: 3.2 करोड़ रुपये

  • 7वें दिन: 3 करोड़ रुपये

दृश्यम 2 का जलवा कायम

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाए हुए है. वहीं, आज आयुष्मान खुराना की एक्शन मूवी एक एक्शन हीरो रिलीज हो रही है. मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. अब तक कमाई 160 करोड़ का बिजनेस हो चुका है.

वरुण धवन ने फिल्म भेड़िया के बारे में कही थी ये बात

वरुण धवन ने फिल्म भेड़िया के बारे में पीटीआई से बात करते हुए कहा था से कहा था, जब से मैं एक अभिनेता बना, मेरा उद्देश्य हमेशा दर्शकों का मनोरंजन करना रहा है. ज्ञान नहीं बांटना पर पब्लिक को एन्जॉय कराना है. स्त्री एक पैसा वसूल फिल्म थी और भेड़िया भी टॉप क्लास वीएफएक्स के साथ. निर्देशक अमर ने बहुत मेहनत की है. उम्मीद है हम आपको निराश नहीं करेंगे. हम जनता को सिनेमाघरों तक लाना चाहते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >