छत्तीसगढ़ : गांधी-शास्त्री जयंती पर 90 विधानसभा क्षेत्रों में निकली कांग्रेस की ‘भरोसा यात्रा’

भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर समाज का व्यक्ति कह रहा है कि उसे कांग्रेस पर भरोसा है. उसने जो कहा, वो किया. दूसरी ओर, जब रमन सिंह के 15 बरस पूरे होने जा रहे थे, तो समाज का हर वर्ग उनसे दुखी था. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का हर नेता कमीशनखोरी में डूबा था.

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने ‘भरोसा यात्रा’ निकाली. प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में भरोसा यात्रा में शामिल हुए. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा के सेलूद, गाड़ाडीह, जामगांव, रानीतराई में, तो प्रभारी कुमारी शैलजा, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अंबिकापुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर में, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत सक्ती में, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में, प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव, सह-सचिव विजय जांगिड़ सरगुजा विधानसभा क्षेत्र में भरोसा यात्रा में शामिल हुए. हर विधानसभा क्षेत्र में मोटर साइकिल रैली भी निकाली गई. हर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के साथ भरोसा यात्रा का समापन हुआ.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर समाज का व्यक्ति कह रहा है कि उसे कांग्रेस पर भरोसा है. उसने जो कहा, वो किया. दूसरी ओर, जब रमन सिंह के 15 बरस पूरे होने जा रहे थे, तो समाज का हर वर्ग उनसे दुखी था. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का हर नेता कमीशनखोरी में डूबा था.

उन्होंने कहा कि बीजेपी के 15 साल में किसानों को न 2100 रुपए प्रति क्विंटल का दाम मिला, न हर साल बोनस का वादा पूरा हुआ. कांग्रेस ने सरकार में आते ही कर्जमाफी का वादा पूरा किया. प्रदेश के 18 लाख किसानों के 9,000 करोड़ का कर्ज माफ किया. किसानों को 2,500 रुपए प्रति क्विंटल देने का वादा निभाया और इस साल तो 2,640 रुपए मिल रहे हैं.

Also Read: छत्तीसगढ़ में बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे- महिला आरक्षण विधेयक बीजेपी का ‘जुमला’

भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी की मोदी सरकार ने बोनस पर रोक लगाई, तो कांग्रेस सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू करके इनपुट सब्सिडी देना शुरू किया. आज छत्तीसगढ़ का किसान देश का सबसे खुशहाल किसान है. इसी तरह छत्तीसगढ़ के आदिवासी देश के सबसे खुशहाल आदिवासी हैं.

सीएम ने कहा कि बीजेपी के राज में आदिवासी महुआ सड़कों पर फेंकने पर मजबूर थे. अब कांग्रेस सरकार महुआ 30 रुपए किलो में खरीदती है. इतना ही नहीं, अब सात की जगह 67 तरह के लघु वनोपज की समर्थन मूल्य पर खरीद हो रही है. तेंदूपत्ता के संग्राहक खुश हैं कि 2,500 की जगह 4,000 रुपए प्रति मानक बोरा मिल रहा है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी के शासन काल में लाखों लोगों के राशन कार्ड कटवाए गए थे. कांग्रेस की सरकार ने सबके राशन कार्ड बनवाए. इसलिए प्रदेश में 99 प्रतिशत से अधिक लोगों के राशन कार्ड बन गए हैं. हर परिवार को 35 किलो चावल हर माह मिल रहा है. आदिवासी इलाकों में नमक और गुड़ भी मिलता है. बीजेपी के शासनकाल में 3,000 स्कूल बंद किए गए थे. कांग्रेस ने न केवल बंद स्कूलों को खोला, बल्कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना से 700 से अधिक स्कूल खोले.

Also Read: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव की तारीखों के ऐलान का इंतजार, बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कुल मिलाकर बीजेपी की रमन सिंह सरकार ने जनता का भरोसा गंवा दिया था और कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने जनता का भरोसा जीत लिया है. हर वर्ग का भरोसा जीता है. बता दें कि इसी साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव हैं. बीजेपी ने दो परिवर्तन यात्राएं निकालीं थीं. जवाब में कांग्रेस ने भरोसा यात्रा निकाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >