Best Countries for Solo Female Travellers: विश्व के इन सुरक्षित देशों में आप कर सकती है सोलो ट्रैवलिंग

1 / 1
Best Countries for Solo Female Travellers: विश्व के इन सुरक्षित देशों में आप कर सकती है सोलो ट्रैवलिंग
फुल स्क्रीन में देखें

Best Countries for Solo Female Travellers: विश्व के इन सुरक्षित देशों में आप कर सकती है सोलो ट्रैवलिंग

Best Countries for Solo Female Travellers: अब महिलाए भी पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलने का हौसला रखती है. हालांकि महिलाओं की सुरक्षा के बारे में सोच कर आज भी महिलाए थोड़ा सा डर जाती है. यहां हम फीमेल सोलो ट्रैवेलर्स के लिए बेस्ट कंट्रीज के बारे में बताने जा रहे हैं.

आइसलैंड

महिलाओं के लिए सुरक्षित रूप से अकेली घूमने वाले देशों में आइस लैंड सबसे खास देश है. जैसा कि नाम से ही स्पष्ट होता ही आइसलैंड मतलब बर्फ की भूमि.

आइसलैंड

आइसलैंड को “द लैंड ऑफ फायर एंड आइस” के नाम से भी जाना जाता है. रेक्जाविक आइसलैंड की ऐसी खास जगह है, जहां आप समुद्री भोजन का स्वाद चख सकते है.

फिनलैंड

यूरोप महाद्वीप में स्थित खूबसूरत देश फिनलैंड झीलों के शहर के रूप में जाना जाता है. अकेली महिलाओं की यात्रा के लिए यह बहुत ही ख़ूबसूरत देश है जहां पर महिलाओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है.

फिनलैंड

यूरोप में सबसे बड़ी जंगली झील, लेमनमेनजोकी नेशनल पार्क और कई अन्य जंगली क्षेत्र हैं जोकि यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थल का केंद्र माने जाते है.

जापान

जापान भी सिंगल महिलाओं के लिए घूमने की सुरक्षित जगहों में से एक है ग्लोबल पीस इंडेक्स के सर्वे के अनुसार जापान को दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण देशों में शामिल है.

जापान

जापान की राजधानी टोक्यो है.टोक्यो एक ऐसा महानगर है जिसे दुनिया में सबसे साफ़ स्थानों में से एक माना जाता है.

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड बहुत ही खूबसूरत तथा आकर्षक देश है जोकि दो द्वीपों से मिलकर बना हुआ है. महिलाओं के लिए इसे भी एक सुरक्षित देश बताया गया है.

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड में खूबसूरत ग्लेशियर है जो यहां की सुन्दरता को और भी आकर्षक बना देते है. पर्यटकों को समुद्र तट पर समय बिताने के बाद बहुत आनंद प्राप्त होगा.

स्विट्जरलैंड

स्विट्ज़रलैंड पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही खूबसूरत जगह है. स्विट्ज़रलैंड दुनिया के सबसे आकर्षक देशो में से एक है. स्विट्ज़रलैंड की राइन नदी के किनारे स्थित घास के मैदान यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देते है.

स्विट्जरलैंड


स्विट्ज़रलैंड की राजधानी बर्न भी बहुत ही फेमस दर्शनीय स्थल है. बर्न में पर्यटकों को वास्तुकला के दर्शन करने का आनंद मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >