Bengal Election 2021 : PM मोदी की रैली से पहले BJP जारी कर सकती है 130 सीटों की पहली लिस्ट, जानिए कैंडिडेट चयन की क्या है रणनीति

bjp candidate in west bengal, bengal chunav 2021 : बंगाल में चुनावी शंखनाद के बाद कैंडिडेट चयन को लेकर बीजेपी में हलचल तेज हो गयी है. बताया जा रहा है कि बीजेपी बंगाल इकाई ने 130 सीटों के लिए नामों की एक सूची हाईकमान को भेज दी है. बताया जा रहा है कि यह सूची पीएम मोदी की ब्रिगेड मैदान की रैली से पहले जारी हो जायेगी. बंगाल में पहले चरण की वोटिंग 27 मार्च को है.

Bengal Election 2021 : बंगाल में चुनावी शंखनाद के बाद कैंडिडेट चयन को लेकर बीजेपी में हलचल तेज हो गयी है. बताया जा रहा है कि बीजेपी बंगाल इकाई ने 130 सीटों के लिए नामों की एक सूची हाईकमान को भेज दी है. बताया जा रहा है कि यह सूची पीएम मोदी की ब्रिगेड मैदान की रैली से पहले जारी हो जायेगी. बंगाल में पहले चरण की वोटिंग 27 मार्च को है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी प्रदेश इकाई ने शुरू के तीन चरणों में होने वाली चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक सूची दिल्ली हाईकमान को भेज दी है. पार्टी की ओर से हेरक सीटों के लिए चार से पांच नाम भेज गए हैं. बताया जा रहा है कि नामों पर अंतिम मुहर हाईकमान द्वारा ही लगाया जायेगा.

नंदीग्राम पर हो सकता है एलान– बताया जा रहा है कि बीजेपी अपनी पहली सूची में नंदीग्राम सीट से कैंडिडेट के नाम की घोषणा कर सकती है. पार्टी ने इसके लिए सर्वे का काम भी करा लिया है. सूत्रों के अनुसार इस सीट से शुवेंदु अधिकारी सहित कई नेता रेस में बताए दा रहे हैं. बता दें कि ममता बनर्जी यहां से चुनाव लड़ने का एलान पहले ही कर चुकी है. बताया जा रहा है कि शुवेंदु अधिकारी के कई समर्थकों को भी पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर सीट से टिकट मिल सकता है.

Also Read: Bengal Chunav 2021 से पहले फुरफुरा शरीफ में होगी बड़ी टूट ? पीरजादा तोहा सिद्दीकी और सीएम Mamata Banerjee के बीच मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज

संसदीय बोर्ड की बैठक में चर्चा– बीजेपी सूत्रों की मानें तो उम्मीदवार चयन का अंतिम रूप बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में फाइनल किया जाएगा. इस बैठक में बंगाल से प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और बंगाल के प्रभारी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हो सकते हैं.

Posted by : Avinish kumar mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AvinishKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >