WB Chunav 2021 : वोटिंग के दिन PM Modi की रैली पर बवाल, ममता बनर्जी के बाद अब यशवंत सिन्हा ने उठाया सवाल

Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021 Latest News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उलबेड़िया में आयोजित जनसभा में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. इसके बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने भी जमकर पलटवार किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री और हाल ही में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि दूसरे चरण के तहत राज्य में 30 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुए, जिनमें नंदीग्राम सीट भी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उलबेड़िया में आयोजित जनसभा में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. इसके बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने भी जमकर पलटवार किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री और हाल ही में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि दूसरे चरण के तहत राज्य में 30 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुए, जिनमें नंदीग्राम सीट भी है.

उन्होंने आरोप लगाया कि नंदीग्राम में हो रहे मतदान के दौरान दूसरे क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने एक ऐसी टिप्पणी की, जो संभवत: नंदीग्राम के मतदाताओं को प्रभावित कर सकता था. उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने कथित तौर पर कहा था कि नंदीग्राम में जो हुआ, यह दिखाता है कि सुश्री बनर्जी हार मान चुकी हैं. यह भी कानाफूसी चल रही है कि वह चुपचाप किसी दूसरे सीट से भी नामांकन भरनेवाली हैं.

श्री सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री की ऐसी टिप्पणी से यह प्रतीत हो रहा है कि नंदीग्राम के लोगों के प्रति सुश्री बनर्जी का विश्वास नहीं रहा. तृणमूल के अन्य नेता सुखेंदु शेखर राय ने मांग की है कि प्रधानमंत्री ऐसी टिप्पणी क्यों किये, इसे लेकर वह सफाई दें या फिर माफी मांगें

ममता ने उठाया था सवाल- इससे पहले नंदीग्राम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि जब बंगाल में चुनाव हो रहा है, तो ऐसे दिन में पीएम मोदी की रैली क्यों हो रही है. ममता ने आगे चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाया. तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग इसपर चुप क्यों है? क्या यह आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है?

Also Read: Bengal Chunav 2021: विष्णुपुर में मिथुन चक्रवर्ती का रोड शो, कहा – BJP की जीत से ‘सोनार बांग्ला’ बनेगा बंगाल

Posted By : Avinish kumar mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >