Videos : राजडांगा नव उदय संघ की थीम काफी अनोखी ,उद्योग जगत की सच्चाई को दर्शाता पूजा पंडाल

पंडाल के जरिये यह दर्शाने का प्रयास किया गया है कि बंगाल में अभी भी कल कारखाने और उद्योग बचा हुआ है. कैसे बंगाल में विकास हो रहा है, इसे भी दर्शाया गया है. इसके साथ ही तरुण स्पोर्टिंग क्लब व दमदम पार्क तरुण दल भी अपने विशेष थीम की वजह से आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है.

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत देश भर में दुर्गोत्सव शुरू हो चुका है. कोलकाता में एक से बढ़कर एक थीम पर बने पंडाल दर्शनार्थियों को आकर्षित कर रहे हैं. अनोखे पंडालों की चर्चा शुरू हो गई हैं. उसे देखने के लिए भीड़ भी जुटने लगी है. फिलहाल हम बात करेंगे राजडांगा नव उदय संघ की थीम काफी अनोखी है. पूजा पंडाल के बाहर एक महिला कलश लिए हुए है, जो बड़ी सुंदर आकृति के साथ बनाया गया है इसके साथ ही मां दुर्गा के रुपों को काफी खूबसुरती से दर्शाया गया है. इस पंडाल के जरिये यह दर्शाने का प्रयास किया गया है कि बंगाल में अभी भी कल कारखाने और उद्योग बचा हुआ है. कैसे बंगाल में विकास हो रहा है, इसे भी दर्शाया गया है. इसके साथ ही तरुण स्पोर्टिंग क्लब व दमदम पार्क तरुण दल भी अपने विशेष थीम की वजह से आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >