Photos : बंगाल के हावड़ा में कपड़ा गोदाम लगी भयावह आग, कोई हताहत नहीं

1 / 1
Photos : बंगाल के हावड़ा में कपड़ा गोदाम लगी भयावह आग, कोई हताहत नहीं
फुल स्क्रीन में देखें

Photos : बंगाल के हावड़ा में कपड़ा गोदाम लगी भयावह आग, कोई हताहत नहीं

दमकल मंत्री सुजीत बोस ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया.अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद आग लगने की वजह का पता चलेगा. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक कपड़ा गोदाम में शुक्रवार को सुबह आग लग गई.

हावड़ा शहर के फोरशोर रोड पर स्थित गोदाम में सुबह करीब छह बजे आग लगी.

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.

हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में हुए नुकसान का पता नहीं चल सका है.

अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद आग लगने की वजह का पता चलेगा.

अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं बागवानी मंत्री अरूप रॉय ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया.

आग की लपटें काफी तेज थी. इस आगजनी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

फोरशोर रोड का एक हिस्सा भी यातायात के लिए बंद कर दिया गया.

इससे पहले हावड़ा के सांकराइल औद्योगिक पार्क में एक खाद्य तेल गोदाम में भीषण आग लगने से बड़े पैमाने पर क्षति हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >