WB News : जयनगर में तृणमूल नेता की हत्या को लेकर तनाव के बीच माकपा नेताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की

माकपा नेताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की और धक्कामुक्की शुरू हो गई. ग्रामीणों ने दावा किया कि हत्या की घटना के बाद उनके घरों में तोड़फोड़ की गई क्योंकि वे माकपा समर्थक हैं. कुछ घरों को आग के हवाले कर दिया गया था.

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व सांसदों सुजन चक्रवर्ती और सामिक लहरी समेत पार्टी नेताओं की मंगलवार को दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई जहां एक दिन पहले तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पार्टी समर्थकों और ग्रामीणों के साथ दोगचिया गांव जा रहे माकपा नेताओं को पुलिस ने रोक लिया था.जयनगर में बामुनगाची के तृणमूल कांग्रेस के क्षेत्रीय अध्यक्ष सैफुद्दीन लस्कर की हत्या के बाद इस गांव में कई मकानों में तोड़-फोड़ की गई थी और कुछ घरों को आग के हवाले कर दिया गया था.

सुजन चक्रवर्ती ने पुलिस पर भेदभाव का लगाया आरोप

गांव जाने से रोके जाने पर सुजन चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि पुलिस भेदभाव कर रही है. मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हम प्रशासनिक कारणों से बाहरी लोगों को जाने की अनुमति नहीं देंगे. इसके बाद माकपा नेताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की और धक्कामुक्की शुरू हो गई. ग्रामीणों ने दावा किया कि हत्या की घटना के बाद उनके घरों में तोड़फोड़ की गई क्योंकि वे माकपा समर्थक हैं.

Also Read: West Bengal Breaking News : पी आर एस ओबेरॉय की उपलब्धियां पश्चिम बंगाल से जुड़ी थीं : ममता बनर्जी
ग्रामीणों के घरों में की गई तोड़-फोड़

स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लस्कर की हत्या के पीछे माकपा का हाथ है. वहीं, चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि लस्कर की हत्या तृणमूल कांग्रेस के आंतरिक कलह का परिणाम है और माकपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है. हत्या की घटना के तत्काल बाद इलाके से एक कथित हमलावर को पकड़ लिया गया और लोगों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी, वहीं एक अन्य हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को बरुईपुर अदालत में पेश किया गया जहां उसे 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

Also Read: WB News : जयनगर प्रसंग पर बोले दिलीप घोष, मुस्लिम संप्रदाय को किया जा रहा है टार्गेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >