बंगाल चुनाव 2021: झारखंड से सटी पुरुलिया की जॉयपुर सीट पर TMC कैंडिडेट को HC से मिली राहत, बची रहेगी उम्मीदवारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी को जॉयपुर विधानसभा सीट से टीएमसी को झटका लगा था पर कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत मिली है. क्योंकि इस सीट से टीएमसी उम्मीदवार उज्जवल कुमार के नामांकन को चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया था पर हाईकोर्ट ने उज्जवल कुमार की उम्मीदवारी को बहाल किया है. अब टीएमसी इस सीट से चुनाव लड़ सकती है. इस सीट पर पहले चरण में चुनाव होना है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी को जॉयपुर विधानसभा सीट से टीएमसी को झटका लगा था पर कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत मिली है. क्योंकि इस सीट से टीएमसी उम्मीदवार उज्जवल कुमार के नामांकन को चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया था पर हाईकोर्ट ने उज्जवल कुमार की उम्मीदवारी को बहाल किया है. अब टीएमसी इस सीट से चुनाव लड़ सकती है. इस सीट पर पहले चरण में चुनाव होना है.

जॉयपुर विधानसभा सीट पुरुलिया जिला में पड़ता है. इस सीट के लिए पहले चरण में नामांकन करने की अंतिम तिथि 9 मार्च थी. इसके बाद 10 मार्च को स्क्रूटनी हुई. टीएमसी उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया था. पर इसके बाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने नामाकंन रद्द करने के चुनाव आयोग के फैसले को बदल दिया है. बीजेपी की ओर से नरहरि महतो को उम्मीदवार बनाया है.

संयुक्त मोर्चा ने यह सीट फॉरवार्ड ब्लॉक को दिया है. फॉरवार्ड ब्लॉक की ओर से धीरेन महतो यहां के उम्मीदवार बनाये गये हैं. टीएमसी उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद कयास लगाये जा रहे थे कि टीएमसी अब इस विधानसभा क्षेत्र में फॉरवार्ड ब्लॉक के उम्मीदवार को समर्थन दे सकती है. क्योंकि बंगाल में बीजेपी को रोकना ही सभी दलों का लक्ष्य है.

Also Read: सिल्लीगुड़ी के TMC उम्मीदवार ने लगाया ममता बनर्जी पर सुनियोजित हमले का आरोप, उत्तर दिनाजपुर में सड़क जाम

पुरुलिया जिला की 9 विधानसभा सीट पर अपना विधायक चुनने के लिए जिला के लोग दो दिन 27 मार्च और 1 अप्रैल को मतदान करेंगे. पिछले चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने जिले की कुल 9 सीटों में से 7 पर जीत दर्ज की थी. दो सीटें कांग्रेस पार्टी की झोली में गयी थी.

पुरुलिया और बाघमुंडी में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जीत दर्ज नहीं कर पाये. हालांकि, बलरामपुर, मानबाजार (एसटी), रघुनाथपुर (एससी), बांदवान (एसटी), जॉयपुर, काशीपुर और पारा (एससी) सीट पर उसके उम्मीदवारों ने विजयश्री का ताज पहना था.

Also Read: Bengal Chunav 2021: नंदीग्राम फतह के लिए नुक्कड़ नाटक से लेकर जनसंपर्क अभियान, इस तरह से वोटर्स को लुभा रहे हैं TMC नेता

Posted By: Pawan Singh

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >