पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन मुर्शिदाबाद में सभा की. मुर्शिदाबाद में असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा की बीजेपी ने देश में इतनी नफरत फैला दी है कि जब मुस्लिम नाम वाला बच्चा पानी के लिए मंदिर जाता है, तो उसकी पिटाई की जाती है। मुसलमानों को ‘जिहादी’ कहा जा रहा है, आदिवासियों को ‘नक्सल’ कहा जा रहा है और धर्मनिरपेक्ष विचारकों को ‘देशद्रोही’ कहा जा रहा है.
बांग्लादेश में पीएम मोदी के दौरे को लेकर ओवैसी ने प्रधानमंत्रा पर निशाना साधा और कहा कि बांग्लादेश में, पीएम नरेंद्र मोदी ने कल कहा कि उन्होंने बांग्लादेश की मुक्ति के लिए सत्याग्रह किया. अगर आपने बांग्लादेश के लिए सत्याग्रह किया, तो आप मुर्शिदाबाद बांग्लादेशियों को क्यों बुला रहे हैं. आप हमें गाली क्यों दे रहे हैं ?.गौरतलब है कि असदुद्दीन ओवैसी के बंगाल चुनाव में गंठबधन करने की चर्चा थी लेकिन किसी भी दल से बात नहीं बन पायी है.
हालांकि कुछ दिन पहले मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बंगाल में हमन कितने सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इसको लकेर अभी विचार चल रही है. उन्होंने आगे कहा कि मैं पहली रैली सागरगिद्धी में करने जा रहा हूं. ओवैसी की पार्टी राज्य में 15-20 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.
इससे पहले, ओवैसी की पार्टी (Owaisi ki party) के जोनल कोअर्डिनेटर असदुल्लाह शेख ने बताया कि पार्टी पूरे बंगाल के बजाय इस बार सिर्फ मुर्शिदाबाद से चुनाव लड़ेगी. हमें हैदराबाद से इसको लेकर निर्देश दिया गया है. अगले एक दो दिन में पार्टी की ओर से 13 सीटों के लिए कैंडिडेट की घोषणा कर दी जाएगी. बताया जा रहा है कि ओवैसी की रैली से पहले बंगाल में कैंडिडेट की घोषणा की जाएगी.
बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ओवैसी की पार्टी ने पीरजादा अब्बास सिद्दीकी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही थी, लेकिन ऐन चुनाव से पहले पीरजादा ने अलग से पार्टी बना ली और कांग्रेस-लेफ्ट के साथ मिलकर गठबंधन कर लिया. बंगाल में पीरजादा की पार्टी बंगाल चुनाव में 26 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.
Posted By: Pawan Singh
