Nandigram Latest Update: ममता ने कई बूथों का दौरा किया, शुभेंदु के काफिले पर हमला, नंदीग्राम में 80 फीसदी से अधिक मतदान
Nandigram Latest Update: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में कई मतदान केंद्रों का गुरुवार को दौरा किया. दूसरे चरण के मतदान के दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाओं और बूथ जाम करने के आरोपों से मतदान प्रक्रिया पर कुछ असर पड़ा. बावजूद इसके इस हाइ-प्रोफाइल सीट पर 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ. नंदीग्राम में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख का मुकाबला पूर्व में उनके करीबी सहयोगी और अब भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से है. इस विधानसभा क्षेत्र में स्थिति की निगरानी करने के बाद ममता दोपहर करीब एक बजे रेयापाड़ा स्थित अपने किराये के आवास से निकलीं. इसके बाद, उन्होंने सोनाचुरा, रेयापाड़ा, बलरामपुर, बोयाल, नंदीग्राम ब्लॉक एक और दो का दौरा किया. क्षेत्र में स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने शिकायत की है कि उनके चुनाव अभिकर्ताओं (एजेंटों) को मतदान केंद्रों में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है. ममता के बोयाल पहुंचते ही भाजपा समर्थकों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाये. उधर, शुभेंदु के काफिले पर दो स्थानों पर कथित तौर पर पथराव किया गया, जब वह विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे थे. उनके काफिले का तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने घेराव भी किया. भाजपा नेता के खिलाफ नारे लगाये. इलाके में गश्त कर रहे सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर कर उनके काफिले को आगे बढ़ाया.
Nandigram Latest Update: ममता ने कई बूथों का दौरा किया, शुभेंदु के काफिले पर हमला, नंदीग्राम में 80 फीसदी से अधिक मतदान
Live Updates
11:15 PM. 1 Apr 215:45 PM. 1 Apr
नंदीग्राम में 5 बजे तक 80 फीसदी से अधिक मतदान
बंगाल चुनाव 2021 के दूसरे चरण में नंदीग्राम में भी मतदान हुआ. इस हाइ-प्रोफाइल विधानसभा सीट पर दिन में ममता बनर्जी का हाइ-वोल्टेज ड्रामा भी हुआ. शाम 5 बजे तक यहां 80.79 फीसदी वोटिंग की सूचना चुनाव आयोग ने दी है. चुनाव आयोग ने कहा है कि बंगाल की 30 विधानसभा सीटों पर 80.43 फीसदी वोटिंग हो चुकी है. सबसे ज्यादा 82.92 फीसदी वोटिंग बांकुड़ा जिला में हुई है. पूर्वी मेदिनीपुर में 81.23 फीसदी, दक्षिण 24 परगना में 79.65 फीसदी और पश्चिमी मेदिनीपुर में 78.02 फीसदी मतदान हुआ है.
9:15 PM. 1 Apr 213:45 PM. 1 Apr
घंटे के हाइ-वोल्टेज ड्रामा के बाद बोयाल के बूथ से निकलीं ममता बनर्जी
नंदीग्राम में दो घंटे के हाइ-वोल्टेज ड्रामा के बाद बोयाल के बूथ से बाहर निकलीं टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी. इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से फोन पर बात भी की. साथ ही चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया.
9:15 PM. 1 Apr 213:45 PM. 1 Apr
धरना पर ममता बनर्जी, मतदान रुका
नंदीग्राम के बोयाल में एक मतदान केंद्र के बाहर बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो, जो नंदीग्राम से चुनाव लड़ रही हैं, धरना पर बैठ गयीं. करीब डेढ़ घंटे से ममता बनर्जी बूथ के बाहर बैठी हैं और मतदान कार्य रुका हुआ है.
8:14 PM. 1 Apr 212:44 PM. 1 Apr
नंदीग्राम के मतदान केंद्र पर ममता के पहुंचते ही भिड़े भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ता, TMC सुप्रीमो पर लगाया हिंसा फैलाने का आरोप
बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान प्रदेश की मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी जब नंदीग्राम के एक मतदान केंद्र पर पहुंचीं, तो भारतीय जनता पार्टी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गयी. भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया.
8:14 PM. 1 Apr 212:44 PM. 1 Apr
पुराने अंदाज में सिर पर दुपट्टा बांध व्हीलचेयर पर सवार होकर नंदीग्राम में निकलीं ममता बनर्जी
ममता बनर्जी अपने पुराने अंदाज में सिर पर दुपट्टा बांधकर व्हील चेयर से नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का जायजा लेने के लिए दोपहर बाद निकलीं. छिटपुट हिंसा के बीच पूरे बंगाल में शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है. नंदीग्राम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद चुनाव लड़ रही हैं. उनका मुकाबला भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से है. नंदीग्राम समेत 30 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है.
8:14 PM. 1 Apr 212:44 PM. 1 Apr
बंगाल में वोटिंग में सबसे आगे पूर्वी मेदिनीपुर, नंदीग्राम में 56.78 फीसदी मतदान
बंगाल में दूसरे चरण के मतदान में पूर्वी मेदिनीपुर अव्वल नंबर पर है. चुनाव आयोग ने दोपहर एक बजे तक की वोटिंग के जो आंकड़े जारी किये हैं, उसके मुताबिक, पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में 1 बजे तक 58.15 फीसदी मतदान हुआ है. पूर्वी मेदिनीपुर में सबसे ज्यादा 60.22 फीसदी वोटिंग हुई है. वहीं नंदीग्राम में 56.78 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का अब तक इस्तेमाल कर लिया है. पश्चिमी मेदिनीपुर में 59.23 फीसदी, बांकुड़ा में 59.44 फीसदी और दक्षिण 24 परगना में 48.17 फीसदी वोटिंग हुई है.
मुख्य बातें