West Bengal Election 2021 News: कोलकाता : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सीता के बाद अब पश्चिम बंगाल की राजनीति बेडरूम तक पहुंच गयी है. बुधवार को पटासपुर में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष बेलगाम हो गये. शोभन चटर्जी और वैशाखी बनर्जी पर आक्रमण करते हुए वह अपना आपा खो बैठे.
तृणमूल कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, ‘शोभन चट्टोपाध्याय आंचल से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. वैशाखी ने कहा था कि उन्होंने शोभन को घूस लेते नहीं देखा था. शोभन ने बेडरूम में घूस नहीं लिया था. उन्होंने अपने चेंबर में रिश्वत ली थी. इसलिए आपने उन्हें घूस लेते नहीं देखा.’
शोभन के साथ-साथ कुणाल ने शुभेंदु अधिकारी को भी निशाने पर लिया. कहा, ‘शुभेंदु अधिकारी, तय कर लो कि तुम्हें कहां से हारना है. ऐसा रसगुल्ला खिलायेंगे कि याद रखोगे. मीटिंग-जनसभाओं में बाहर से आने वाले लोगों का रसगुल्ला खिलाकर स्वागत किया जाता है.’
कुणाल घोष ने कहा, ‘शुभेंदु अधिकारी ने मुझे मानहानि का नोटिस दिया था. केस लड़ने में देरी की वजह से जुर्माना देना पड़ा था. मेरे जेल में होने का लाभ उठाकर उसने परिवार को परेशान किया था. अब सुदीप्त सेन के बयान को आधार बनाकर मैं उस पर केस को लड़ूंगा.’
Also Read: Gangasagar Mela 2021: बंगाल में नहीं चलेगी धर्म की राजनीति : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
शुभेंदु अधिकारी के भाईपो वाले बयान पर भी कुणाल ने कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, ‘आज तुम भाजपा को सुना रहे हो. ममता बनर्जी पर आक्रमण करते हो. अभिषेक यदि बंगाल का भाईपो (भतीजा) है, तो तुम कांथी के भाईपो हो.’
https://www.youtube.com/watch?v=4N966xIqsA8
Posted By : Mithilesh Jha
