बंदगांव अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित, चिकित्सा प्रभारी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष

झामुमो नेता विवेक सिंह विक्की और भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मछुआ ने बंदगांव स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. जहां उन्होंने ड्यूटी में उपस्थित डॉक्टर एवं चिकित्सा कर्मियों को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया

झामुमो नेता विवेक सिंह विक्की और भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मछुआ ने बंदगांव स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. जहां उन्होंने ड्यूटी में उपस्थित डॉक्टर एवं चिकित्सा कर्मियों को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया. सम्मानित होने वाले में एमओ डॉ सोनू कुमार, जीएनएम सुलोचना तिर्की, एएनएम शांति केरकेट्टा, सफाई कर्मी वैद्यनाथ बोदरा एवं एलटी जयंत कुमार शामिल हैं.

वही बंदगांव अस्पताल में लापरवाही से ड्यूटी निभाने वाले चिकित्सा प्रभारी सुनील बड़ाईक की शिकायत विधायक सुखराम उरांव और उपायुक्त अनन्य मित्तल से करने का निर्णय लिया. झामुमो नेता विवेक सिंह विक्की ने कहा कि बंदगांव प्रखंड का 95% आबादी घने जंगल में स्थित है. इसके साथ ही यहां टेबो घाटी में बराबर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. अस्पताल में अगर डॉक्टर एवं चिकित्सा कर्मी उपस्थित नहीं होते हैं तो दुर्घटनाग्रस्त मरीज का इलाज भी नहीं हो पाता है.

जिस कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कई मरीजों की जान भी चली जाती है. उन्होंने कहा शुक्रवार की शाम को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और एक व्यक्ति घायल था मगर चिकित्सा प्रभारी ने इस ओर कोई ध्यान ना दे कर अपने रांची स्थित आवास की ओर चले दिये. ऐसे लापरवाह डॉक्टर अपने कार्य में सुधार करें.

चिकित्सा प्रभारी के खिलाफ ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. उन्होंने कहा आगामी 7 नवंबर को विधायक एवं उपायुक्त से मुलाकात कर चिकित्सा व्यवस्था में सुधार करने की मांग की जाएगी. इस मौके पर दिनेश मछुआ, बिहारी बाबू, महेश कुमार , हाथीराम , गोल्डन, सुरेंद्र, बिट्टू एवं स्थानीय युवा शक्ति के सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >