झारखंड: अब बालू की किल्लत होगी दूर, इस जिले में आठ बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया हुई शुरू

सरायकेला खरसावां के जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार ने कहा कि जिले में बालू के वैध तरीके से उठाव शुरू करने के लिए आठ बालू घाटों की नीलामी को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन घाटों से चालान जारी हो सकेगा.

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में अब बालू की किल्लत दूर हो जाएगी. अब बालू घाटों की नीलामी की जाएगी और बालू का उठाव वैध तरीके से हो पाएगा. बालू उठाव करने पर चालान भी मिलेगा. इसके लिए विभाग द्वारा पहल शुरू कर दी गयी है. पहले चरण में सरायकेला-खरसावां जिले के आठ बालू घाटों की ई-नीलामी की जा रही है. इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार ने बताया कि बालू घाटों की नीलामी को लेकर खान एवं भूतत्व विभाग रांची के निर्देश पर नीलामी शुरू की गयी है. इसमें 9 नवंबर तक बालू घाट के लिए संवेदक निविदा में भाग ले सकेंगे. 10 नवंबर को जिला समाहरणालय में निविदा खोला जाएगा और अधिक रेट डालने वालों को आवंटित किया जाएगा. आवंटन के बाद प्रदूषण क्लियरेंस की प्रक्रिया पूरी कर बालू का उठाव कर सकेंगे.

इन बालू घाटों की होगी नीलामी

ईचागढ़ अंचल के सोडो(जोरगोडीह):4.90 हेक्टयर

राजनगर अंचल के यदुडीह:18.00 हेक्टयर

राजनगर अंचल के सारजमडीह:3.20 हेक्टयर

राजनगर अँचलग के बालीडीह:6.76 हेक्टयर

राजनगर अंचल के लक्ष्मीपुर:1.372

सरायकेला अंचल के नुवाडीह:5.70 हेक्टयर

सरायकेला अंचल के चमारू :2.08 हेक्टयर

चांडिल अंचल के बालीडीह घाट: 3.995 हेक्टयर

Also Read: झारखंड: बालू घाटों के टेंडर का मार्ग प्रशस्त, दो दिसंबर तक 24 जिलों में टेंडर जारी करने का आदेश

आठ बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया शुरू

सरायकेला खरसावां के जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार ने कहा कि जिले में बालू के वैध तरीके से उठाव शुरू करने के लिए आठ बालू घाटों की नीलामी को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन घाटों से चालान जारी हो सकेगा.

Also Read: झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने चाइल्ड आर्टिस्ट एग्जीबिशन का किया उद्घाटन, इस थीम पर बनायी गयी पेंटिंग को सराहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >