Bada Mangal 2023: बड़ा मंगल आज, इस तरह होगा ये दिन चमत्कारी, इस दिन जरूर कर लें ये उपाय

Bada Mangal 2023: आज यानी 23 मई को तीसरा बड़ा मंगल है. ज्येष्ठ माह की शुरुआत इस वर्ष 5 मई से हुई है और 4 जून को ज्येष्ठ माह समापन होगा. ज्योतिषियों की मानें तो मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा-उपासना करने से मंगल दोष का प्रभाव क्षीण हो जाता है.

Bada Mangal 2023: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवारों का बड़ा महत्‍व है. इन मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहते हैं. बड़ा मंगल के दिन पूरे विधि-विधान से हनुमान जी पूजा-अर्चना की जाती है. आज यानी 23 मई को तीसरा बड़ा मंगल है. ज्येष्ठ माह की शुरुआत इस वर्ष 5 मई से हुई है और 4 जून को ज्येष्ठ माह समापन होगा. ज्योतिषियों की मानें तो मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा-उपासना करने से मंगल दोष का प्रभाव क्षीण हो जाता है. साथ ही कुंडली में मंगल मजबूत होता है. हनुमान जी की कृपा से जातक को मनचाही नौकरी भी मिलती है.

क्या है बड़े मंगल की पूजा का शुभ महूर्त

आर्द्रा नक्षत्र – 23 मई को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक

राहुकाल दोपहर बाद 03:43 से शाम 05:26 तक

बड़े मंगल पर करें ये उपाय

अगर जीवन में कोई समस्या चल रही है तो बड़े मंगल को मसूर की दाल बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें. इसके साथ हनुमानजी को सिंदूर और चोला अर्पित करें. ऐसा करने से घर में चल रही समस्याओं का अंत होता है और जीवन में मंगल बना रहता है.

नौकरी में तरक्की चाहते हैं तो बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को पूजा के दौरान उन्हें पान का बीड़ा चढ़ाएं. इससे कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनते हैं. सभी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए इस दिन हनुमान जी को गुलाब का फूल केवड़े के इत्र के साथ अर्पित करना चाहिए.

बड़े मंगल के इस उपाय से बजरंगबली का मिलता है आशीर्वाद

ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन बड़ा मंगल का व्रत रखना चाहिए और सुबह शाम हनुमानजी की पूजा के साथ सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और हनुमानजी की कृपा से हर मनोकामना पूरी होती है.

 (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मान्यताओं पर आधारित हैं.)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >