Babar Azam: रोहित-विराट पर बाबर की नजरें, रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बेताब

Babar Azam: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम टी20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. बाबर अगर 87 रन और बना लते हैं तो वे विराट (Virat Kohli) और रोहित (Rohit Sharma) से भी आगे निकल जाएंगे.

Babar Azam: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज शुरू हो रही है. इस सीरीज में पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम के पास सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हासिल करने का मौका है. बाबर अब तक 123 मैचों में 3 शतक के साथ 4145 रन बना चुके हैं और अगर वे 87 रन और बना लेते हैं तो टी20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला कल ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा. 

रोहित और विराट के रिकॉर्ड्स

अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के टी20 विश्वकप विजेता टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम है. उन्होंने अब तक 159 मैच में 4231 रन बनाए हैं. ‘हिटमैन’ रोहित ने अपने कैरियर में 5 शतक लगाए हैं. रोहित ने अपना टी20 कैरियर 2007 में शुरू किया और 151 इनिंग्स में 32.05 औसत से रन बनाए.

सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है. विराट ने 125 मैचों में 48.69 के बेहतरीन औसत के साथ 4188 रन बनाए हैं. हालांकि विराट के नाम 117 इनिंग्स में केवल एक ही शतक है. विराट ने अपने टी20 कैरियर की शुरुआत 2010 में की थी.

रोहित और विराट ने ले लिया है संन्यास: भारत के दोनों ही क्रिकेट स्टार्स ने विश्वकप जीतने के बाद संन्यास ले लिया है. तो बाबर के पास अब ‘खुला खेल फर्रुखाबादी’ है. यानि उनको सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए मात्र 87 रन बनाने हैं. वहीं पहले मैच में बाबर यदि 44 रन बना लेते हैं तो विराट का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. बाबर ने अपना पहला टी20 मैच 2016 में खेला था और अब तक 41.03 के औसत के साथ रन बनाए हैं. 

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  1. रोहित शर्मा-     4231 रन     भारत
  2. विराट कोहली-  4188 रन  भारत
  3. बाबर आजम-    4145 रन    पाकिस्तान
  4. पीआर स्टर्लिंग-  3655 रन  आयरलैंड
  5. मार्टिन गुप्टिल-    3531 रन    न्यूजीलैंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >