B4U भोजपुरी ने राहुल शर्मा को कई फिल्मों के लिए साइन, अक्षरा सिंह संग कर रहे डेब्यू

भोजपुरी सिनेमा के शो मैन कहे जाने वाले प्रदीप के शर्मा के बेटे राहुल शर्मा के लिए भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री लगता है पलकें बिछाए इंतजार कर रही है.

भोजपुरी सिनेमा के शो मैन कहे जाने वाले प्रदीप के शर्मा के बेटे राहुल शर्मा के लिए भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री लगता है पलकें बिछाए इंतजार कर रही है. तभी तो राहुल शर्मा की भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू की बात सामने के बाद अब खबर ये आ रही है कि उन्हें B4U भोजपुरी ने अपनी आने वाली कई महत्वपूर्ण फिल्मों के लिए साइन कर लिए है. यानी राहुल शर्मा अब B4U भोजपुरी के बैनर की कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं.

फेसबुक पर दी जानकारी

इस खबर की पुष्टि B4U भोजपुरी के एसोसिएट वॉइस प्रिसिडेंट संदीप सिंह ने की. उन्होंने इस बात की जानकारी अपने फेसबुक हैंडल से दी. इस दौरान संदीप ने प्रदीप के शर्मा और उनके बेटे राहुल शर्मा की साथ वाली फ़ोटो भी पोस्ट की.

राहुल बेहद प्रतिभाशाली कलाकार हैं

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जल्द ही कुछ बड़ा और अलग होगा, अभिनेता राहुल शर्मा के साथ. उन्होंने कहा कि राहुल बेहद प्रतिभाशाली कलाकार हैं. सिनेमा का माहौल घर में उनके रहा है. बहन स्वाति शर्मा बॉलीवुड सिंगर हैं तो पिता भोजपुरी और हिंदी फिल्म प्रोड्यूसर हैं. राहुल भी कई हिंदी प्रोजेक्ट्स कर चुके हैं. इसलिए हमें लगता है कि हम एक बेहतरीन युवा के साथ काम करने वाले हैं.

Also Read: तैमूर की इस आदत से परेशान हुईं करीना कपूर, सेल्फी शेयर कर बोलीं- पापा पर गया है…
अक्षरा सिंह संग करेंगी डेब्यू

आपको बता दें कि राहुल शर्मा जल्द ही भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े निर्देशक रजनीश मिश्रा के निर्देशन में फ़िल्म ‘डार्लिंग’ से भोजपुरी स्क्रीन पर पदार्पण करने को तैयार हैं. इस फ़िल्म में उनके अपोजिट अक्षरा सिंह होगी. फ़िल्म होने होम प्रोडक्शन बाबा मोशन पिक्चर्स से बन रही है. इसके अलावा नेटफ्लिक्स पर उनकी वेबसिरिज कुतुबमीनार जल्द ही रिलीज होने वाली है. इसमें वे संजय मिश्रा औऱ करणवीर वोहरा के साथ काम करते नज़र आने वाले हैं.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >