Ayodhya Ram Mandir Inauguration: 'राम लला' की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे ये सेलेब्स, देखें लिस्ट

अयोध्या राम मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई बड़े दिग्गज शामिल होंगे, जिसमें अमिताभ बच्चन, रजनीकांत से लेकर राजकुमार हिरानी तक कई बॉलीवुड दिगाजों का नाम भी शामिल हैं.

सूत्रों के अनुसार बॅालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को इस भव्य दिन पर आमंत्रित किया गया है और ये जानकारी आ रही है कि बीग बी इस शुभ अवसर में शामिल होने के लिए 22 जनवरी को आयोध्या पहुंच सकते हैं.

मशहूर साउथ सुपरस्टार लेजेंड रजनीकांत की इस शुभ अवसर में शामिल होने की खबर आ रही है. रजनीकांत को इसके पहले भी कई धार्मिक स्थलों पर दर्शन करते देखा गया है.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मशहुर बॅालीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हो सकती हैं.

बॅालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार पिछली बार फिल्म सेल्फी में नजर आए थे. जानकारी आ रही है कि वो भी इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे.

बॅालीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने की खबर आ रही है. राजकुमार हिरानी बॅालीवुड के एकमात्र ऐसे डायरेक्टर हैं जिन्होंने आज तक एक भी फ्लाप फिल्म नहीं दी है.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मशहूर बॅालीवुड दिूग्गज अनुपम खेर को भी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता भेजा गया है.

बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर्स में से एक संजय लीला भंसाली के भी इस भव्य आयोजन में शामिल होने की खबर आ रही है.

अपनी एक्शन फिल्मों से बॉलीवुड पर चार चांद लगाने के लिए जाने वाले मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होने की जानकारी मिल रही है.

साउथ इंडस्ट्री के जानेमाने सुपरस्टार चिरंजीवी के भी अयोध्या के इस भव्य महोत्सव में आमंत्रित होने की खबर आ रही है.

साउथ सुपरस्टार साउथ इंडिया के एक मशहूर एक्टर डायरेक्टर और जाने माने सिंगर भी हैं. खबर आ रही है की धनुष को भी इस शुभ अवसर पर अयोध्या आने का न्योता भेजा गया है. (रिपोर्ट- पुष्पांजलि)

Also Read: ऐश्वर्या राय के बच्चन हाउस छोड़ने की खबरों के बीच BIG B ने किया ये पोस्ट,आराध्या की परफॉर्मेंस से हुए इम्प्रेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >