Avatar 2 BO Collection Day 6: 'अवतार 2' 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने की कगार पर, जानिए टोटल कलेक्शन

Avatar 2 Box Office Collection Day 6: फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' ने भारतीय सिनेमाघरों में जबरदस्त शुरुआत की. जेम्स कैमरून की साइंस फिक्शन फिल्म दर्शकों को लुभा रही है. चलिए आपको बताते है फिल्म ने कितनी कमाई की.

हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉस मिल रहा है. फिल्म दुनियाभर में धूम मचा रही है. भारत में भी मूवी का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. सिनेमाघरों में फिल्म जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है.

‘अवतार 2’ 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब तक फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है. जेम्स कैमरून की फिल्म ने छठवें दिन 15.25 करोड़ का बिजनेस किया. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े है और इसमें हल्का फेरबदल हो सकता है.

बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, अवतार 2 कुछ समय के लिए अच्छा प्रदर्शन करेगी और शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शंस में इजाफा होगा. फिल्म दक्षिण भारत के क्षेत्रों में कलेक्शंस से प्रेरित है, लेकिन हिंदी सर्किट में भी कलेक्शन अच्छे है.

‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2022 में रिलीज हुई अधिकांश बॉलीवुड फिल्मों की तुलना में बेहतर है. अवतार 2 की कुल कमाई 179.30 करोड़ हो गई है. जल्द ही ये 200 करोड़ का आंकड़ा छूने में कामयाब हो जाएगा.

कल यानी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की ‘सर्कस रिलीज होगी. जिसके बाद अवतार 2 और इसकी कड़ी टक्कर होगी. रणवीर अपनी मूवी के प्रमोशन में जोर-शोर से लगे हुए है. इसमें कई बड़े चेहरे नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >