Coronavirus: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट स्टार केन रिचर्डसन को हुआ Corona, IPL में कोहली की टीम में आने वाले थे नजर

coronavirus: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट स्टार केन रिचर्डसन को Corona ने चपेट में ले लिया है. IPL में कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से खेलने वाले थे.

coronavirus covid-19 : कोरोना वायरस लगातार पांव पसारता जा रहा है. ऐसी आशंका है कि इसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी केन रिचर्डसन को भी अपनी चपेट में ले लिया है. इस खबर के सामने आने के बाद रिचर्डसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच से बाहर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार क्रिकेटर का कोरोना टेस्ट किया गया है, लेकिन अभी रिपोर्ट आनी बाकी है. इधर, कोरोना के खतरे को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा टाला गया. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी जबकि स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री नहीं होनी है.

आइपीएल पर खतरा

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट स्टार केन रिचर्डसन को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है. वे आइपीएल में भी नजर आने वाले थे. इस आईपीएल में रिचर्डसन को विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने खरीदा था. आपको बता दें कि जहां बीसीसीआइ ने आइपीएल को लेकर चुप्पी साध रखी है,वहीं खेल मंत्रालय ने गुरुवार को संकेत दिया कि कोरोना महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन खाली स्टेडियम में हो सकता है.

29 मार्च से आइपीएल

सरकार की वीजा पाबंदियों के कारण विदेशी खिलाड़ी हालांकि 15 अप्रैल तक इस लुभावनी आइपीएल लीग से बाहर हो गये हैं. आइपीएल की संचालन परिषद की शनिवार को होने वाली बैठक में इस लीग को खाली स्टेडियम में कराने पर चर्चा हो सकती है और बीसीसीआइ ने तब तक इंतजार करने की नीति अपनाने का फैसला किया है. इस टी-20 टूर्नामेंट की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई में होनी है.

सभी खेल संघों को भीड़ नहीं जुटाने का निर्देश

खेल मंत्रालय ने हालांकि कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण के खतरे को देखते हुए बीसीसीआइ सहित सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को स्वास्थ्य मंत्रालय का परामर्श मानने और खेल प्रतियोगिताओं के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को जुटाने से बचने को कहा है. खेल मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार- सुनिश्चित कीजिए कि किसी भी खेल प्रतियोगिता के दौरान लोग नहीं जुटें. अगर खेल टाला नहीं जा सकता, तो दर्शकों को एकत्रित किये बिना ऐसा किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >