Video : मदुरै स्टेशन अग्निकांड के बाद से आसनसोल रेलवे अलर्ट मोड में

एसी कोच में फायर डिटेक्शन कम ब्रेक एप्लीकेशन फायर सिस्टम होता है. इस फायर सिस्टम का काम होता है कि अगर एक कोच में कहीं से भी धुआं निकल रहा होता है तो ट्रेन की कोच में एक हॉर्न बजना शुरू हो जाता है.

आसनसोल, राम कुमार : आसनसोल रेलवे बोर्ड मदुरै स्टेशन अग्निकांड से हुई यात्रियों की मौत के बाद एक्शन मोड में आ गया है. रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को इस संबंध में जरूरी आदेश जारी किया है. इसे देखते हुए आसनसोल रेल मंडल के मैकेनिकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी इस घटना के बाद से सतर्क हो गये हैं. न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स साइडिंग में आसनसोल मुंबई एक्सप्रेस के एलएचबी कोच की फायर सेफ्टी को लेकर अधिकारियों ने जायजा लिया. एक अधिकारी ने बताया कि आसनसोल डिवीजन से लंबी दूरी की तीन महत्वपूर्ण ट्रेनें चलती हैं. इनमें आसनसोल मुंबई. जसीडीह बेंगलुरु. जसीडीह-तंबाराम शामिल हैं. इन सभी ट्रेनों में तीन प्रकार के फायर सिस्टम लगे हैं. एसी कोच में फायर डिटेक्शन कम ब्रेक एप्लीकेशन फायर सिस्टम होता है. इस फायर सिस्टम का काम होता है कि अगर एक कोच में कहीं से भी धुआं निकल रहा होता है तो ट्रेन की कोच में एक हॉर्न बजना शुरू हो जाता है. उसके बाद यात्रियों को बाहर निकलने के लिए माइकिंग शुरू हो जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >