केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बोले, राष्ट्रपति पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए सोनिया गांधी मांगें देश से माफी

Jharkhand News: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जिस तरीके से कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पद की गरिमा का ध्यान नहीं रखा और एक आदिवासी महिला खासकर राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, उससे देश में कांग्रेस का चरित्र स्पष्ट हो गया है. इसके लिए सोनिया गांधी देश से माफी मांगें.

Jharkhand News: केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री सह खूंटी के भाजपा सांसद अर्जुन मुंडा ने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की कड़ी आलोचना की है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बयान जारी कर कहा कि जिस तरह से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित किया, वे उसकी कड़ी निंदा करते हैं. उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के द्वारा की गयी अपमानजनक टिप्पणी के लिए सोनिया गांधी देश से माफी मांगें.

कांग्रेस का चरित्र उजागर

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जिस तरीके से कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पद की गरिमा का ध्यान नहीं रखा और एक आदिवासी महिला खासकर राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, उससे पूरे देश में कांग्रेस का चरित्र स्पष्ट हो गया है. इनके मन, विचार व सिद्धांतों में संवैधानिक पद पर बैठी आदिवासी महिला के प्रति कोई सम्मान नहीं है.


Also Read: झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने की घोषणा, ग्रामीणों को मिलेगा वृक्षों का पट्टा, सुखाड़ से निबटने की है तैयारी

आदिवासी महिला का राष्ट्रपति बनना गर्व की बात

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मांग की है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को राष्ट्र के सामने राष्ट्रपति पर इस तरह के शब्दों का प्रयोग करने के लिए क्षमा मांगनी चाहिए. संवैधानिक पद की गरिमा को बनाये रखने के लिए क्या आवश्यक है, ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में लंबे अरसे तक शासन करने के बाद भी कांग्रेस के नेता नहीं जान सके. पहली बार देश में एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं. यह गर्व का विषय है. पूरे देश में इसे लेकर उत्साह का माहौल है. ऐसे में कांग्रेस के नेता द्वारा अमर्यादित टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है.

Also Read: Jharkhand News: धनबाद जज मर्डर केस, राहुल वर्मा एवं लखन वर्मा दोषी करार, 6 अगस्त को सजा सुनायेगी अदालत

रिपोर्ट : शचिंद्र कुमार दाश, सरायकेला-खरसावां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >