iOS 18 Update: सबसे बड़ा अपडेट लाने जा रही है ऐपल! बदल जाएगा यूजर एक्सपीरिएंस

iOS 18 Update - आईफोन के अलावा Apple अपने प्रोडक्ट्स के अपडेट्स के लिए भी जाना जाता है. इसमें कंपनी का iOS अपडेट भी शामिल है, जिसे नये फीचर्स और अपडेट को पेश करने के लिए जाना जाता है.

iOS 18 Update : टेक वर्ल्ड की टॉप कंपनियों में शुमार ऐपल अपने प्रोडक्ट इनोवेशन को लेकर खस तौर पर जानी जाती है. आईफोन से लेकर मैकबुक, और ऐपल वॉच से लेकर आईपैड तक, कंपनी यूजर एक्सपीरिएंस बेहतर करने के लिए अपने प्रोडक्ट्स के हार्डवेयर और डिजाइन से लेकर सॉफ्टवेयर अपडेट में भी खासा ध्यान देती है. इसी कड़ी में खबर है कि ऐपल डिवाइसेज का आगामी लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 18 का ऐलान जून में किये जाने की उम्मीद है.

खबरों की मानें, तो ऐपल के एन्युअल इवेंट में iOS 18 के रोलआउट होने की उम्मीद की जा रही है, और यह भी कहा जा रहा है कि ये अपडेट कंपनी के इतिहास में सबसे बड़ा अपडेट हो सकता है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है. बता दें कि ऐपल ने इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि WWDC 2024 में कंपनी नये सॉफ्टवेयर अपडेट को लेकर ऐलान कर सकती है.

Also Read: iPhone 16 में iOS 18 के साथ मिलेगा यह खास AI फीचर; सैमसंग को इससे टेंशन होगी?

आईफोन के अलावा Apple अपने प्रोडक्ट्स के अपडेट्स के लिए भी जाना जाता है. इसमें कंपनी का iOS अपडेट भी शामिल है, जिसे नये फीचर्स और अपडेट को पेश करने के लिए जाना जाता है. फिलहाल सामने आयी नयी जानकारी के अनुसार, कंपनी कुछ ही महीनों में अपने iOS 18 को ला सकती है.

नये ऑपरेटिंग सिस्टम को कंपनी के इतिहास में सबसे बड़े iOS अपडेट में से एक के रूप में देखा जा रह है. इसके अलावा, यह भी माना जा रहा है कि ऐपल अपने नोट ऐप, म्यूजिक ऐप और वीडियो एडिटिंग के लिए भी एआई इंटीग्रेट कर सकती है. यह बिलकुल ऐसा होगा, जैसा हाल ही में गूगल के सहयोग से सैमसंग ने अपनी लेटेस्ट गैलेक्सी S24 में दिया है.

Also Read: 45 हजार से कम में यहां मिल रहा Apple iPhone 15, ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा!

iOS 18 अपडेट में ऐपल, ऐप सब्सक्रिप्शन के लिए थर्ड पार्टी पेमेंट गेटवे को भी एनेबल कर सकता है, जो शॉपिंग या सब्सक्रिप्शन फीस को 30% तक कम कर सकता है. और एक बड़े बदलाव के रूप में ऐपल नये अपडेट में ऐप साइडलोडिंग फीचर दिये जाने की उम्मीद है. इसके आने के बाद यूजर्स थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >