Apple Target India: भारत के बाजार को लेकर बड़ी बात कह गए ऐपल के चीफ टिम कुक

1 / 1
Apple Target India: भारत के बाजार को लेकर बड़ी बात कह गए ऐपल के चीफ टिम कुक
फुल स्क्रीन में देखें

Apple Bets On AI

Apple CEO Tim Cook ने भारत को कंपनी का एक मुख्य केंद्र करार देते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी दिग्गज की देश के बड़े बाजार में हिस्सेदारी कम है, जबकि वहां काफी गुंजाइश तथा सकारात्मकता है.

Apple Target Indian Market : ऐपल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने भारत को कंपनी का एक मुख्य केंद्र करार देते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी दिग्गज की देश के बड़े बाजार में हिस्सेदारी कम है, जबकि वहां काफी गुंजाइश तथा सकारात्मकता है.

कुक ने कहा, भारत में सर्वकालिक राजस्व अर्जित किया गया. हम दोहरे अंकों में मजबूत हुए. यह हमारे लिए अविश्वसनीय रूप से रोमांचक बाजार है और हम प्राथमिकता से वहां ध्यान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐपल की बड़े बाजार में हिस्सेदारी कम है और इसलिए ऐसा लगता है कि वहां काफी संभावनाएं हैं.

Also Read: Apple Diwali Sale 2023 : आधे दाम पर मिल रहे ऐपल के ये प्रोडक्ट्स, देखें बेस्ट डील्स

कुक भारत में हार्डवेयर इकाइयों की गति व वृद्धि के अवसर पर किए एक सवाल पर यह बात कही. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एप्पल भारत में एक असाधारण बाजार देखता है. कई लोग मध्यम वर्ग श्रेणी में आ रहे हैं, वितरण बेहतर हो रहा है, बहुत सारी सकारात्मकताएं हैं.

कंपनी ने मुंबई और दिल्ली में दो खुदरा स्टोर स्थापित किये हैं. इस पर कुक ने कहा, वे हमारी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. यह अब भी शुरुआती दौर में है, लेकिन उन्होंने अच्छी शुरुआत की है और इस समय चीजें जिस तरह से जारी हैं उससे मैं काफी खुश हूं.

Also Read: Apple ने पेश किये MacBook Pro, iMac और नये M3 Chips, जानें कीमत और खूबियां

ऐपल ने अपने वित्त वर्ष 2023 की 30 सितंबर को समाप्त हुई चौथी तिमाही के वित्त परिणामों की घोषणा की. कंपनी ने इस तिमाही 89.5 अरब अमेरिकी डॉलर का राजस्व दर्ज किया. यह पिछल साल से एक प्रतिशत कम है, जब राजस्व 90.1 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था.

कुक ने कहा कि ऐपल ने भारत में अभी तक का रिकॉर्ड राजस्व हासिल किया. साथ ही ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, इंडोनेशिया, मैक्सिको, फिलीपीन, सऊदी अरब, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात और वियतनाम सहित कई देशों में सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड राजस्व हासिल किया गया.

पिछले कुछ वर्षों में भारत और चीन में ऐपल की विकास गति के बीच तुलना पर किये एक सवाल पर कुक ने पीटीआई भाषा से कहा, प्रत्येक देश की स्थिति अलग होती है और इसमें तुलना नहीं की जानी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >