विरूष्का की तीसरी मैरिज एनिवर्सरी, विराट के लिए अनुष्का का स्पेशल नोट- तीन साल और...

Anushka Sharma and Virat Kohli 3rd marriage anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) जनवरी में पहली बार पैरेंट्स बनने जा रहे है. वहीं, दोनों की शादी को तीन साल पूरे हो गए. इस खास मौके पर विराट ने अनुष्का के लिए स्पेशल पोस्ट लिख सोशल मीडिया पर शेयर किया. जिसके बाद एक्ट्रेस ने भी एक खूबसूरत तसवीर पोस्ट कर विराट के लिए प्यारा सा मैसेज लिखा. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट वायरल हो रहा है.

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के संग एक तसवीर पोस्ट की. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हमारे तीन साल हुए और जल्दी ही हम तीन होंगे. मिस यू.’ एक्ट्रेस का ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वहीं फैंस इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे है और साथ ही उन्हें बधाई भी दे रहे है.

https://www.instagram.com/p/CIpMCqtpLqN/

वहीं, अपनी पत्नी अनुष्का के लिए विराट ने भी प्यारा सा नोट लिखा. उन्होंने शादी की एक तसवीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तीन साल और जीवनभर के लिए साथ. गौरतलब है कि 11 दिसंबर 2017 को विराट कोहली औऱ अनुष्का शर्मा ने शादी की थी. दोनों 2013 में मिले थे और इसके बाद काफी अच्छे दोस्त बन गए थे. अनुष्का और विराट ने छह साल डेट करने के बाद एक- दूसरे से शादी की.

https://www.instagram.com/p/CIo9HLGFbpP/

इससे पहले सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक तसवीर वायरल हुई थी, जिसमें वो उन्हें योग कराते दिखे थे. इसे अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया था. तसवीर में अनुष्का शर्मा शीर्षासन करती दिख रही हैं और विराट कोहली उनके पैर को पकड़कर योग करने में मदद करते हुए दिखे थे.

https://www.instagram.com/p/CIPlweXJ7mw/

अनुष्का ने तसवीर के साथ लिखा था, यह एक्सरसाइज ‘हेड्स डाउन’ सबसे कठिन में से एक है. क्योंकि योग मेरी जिंदगी का हिस्सा है और मेरे डॉक्टर ने मुझे सलाह दी है कि मैं ऐसे आसन कर सकती हूं जो मैं प्रेग्नेंसी से पहले कर रही थी. ज्यादा मोड़ने और झुकने को छोड़कर सपोर्ट के साथ ऐसे आसन किए जा सकते हैं.

Also Read: बिहार में इमरान हाशमी को अपना पिता बताने वाले छात्र को एक्टर ने दिया मजेदार जवाब, ट्वीट कर कह दी ये बात

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >