क्या आप रेसलर Khali से ज्यादा हाइट पाना चाहते है? अनुपम खेर ने मजेदार तरीके से बताया सबसे आसान ये तरीका

अनुपम खेर रेसलर द ग्रेट खली से मिले और इस मुलाकात के बाद उन्होंने दो फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. तसवीरों में आप देख सकते है कि खली की हाइट तक पहुंचने के लिए एक्टर ने कमाल का आइडिया निकाला है.

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर अक्सर सोशल मीडिया पर तसवीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं. फिल्म द कश्मीर फाइल्स में उनकी अदाकारी का जलवा हर किसी ने देखा. इस बीच एक्टर ने WWE रेसलर द ग्रेट खली के साथ दो तसवीरें शेयर की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है. तसवीरों में आप देख सकते है कि खली की हाइट तक पहुंचने के लिए एक्टर ने कमाल का आइडिया निकाला है.

अनुपम खेर रेसलर द ग्रेट खली से मिले और इस मुलाकात के बाद उन्होंने दो फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. तसवीरों के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘यही इकलौता तरीका है जिससे आप द ग्रेट खली से भी ज्यादा लंबे हो सकते हैं.’ पहली तसवीर में दोनों एक साथ खड़े है और अनुपम उनसे बहुत छोटे दिख रहे है.

https://www.instagram.com/p/CciLGAYPL_S/

यूजर्स के फनी कमेंट

वहीं, दूसरी तसवीर में अनुपम खेर, खली की हाइट तक आने के लिए कुर्सी पर चढ़ जाते है. इसके बाद वो उनकी हाइट से थोड़ा ज्यादा लंबे दिख रहे है. इसपर यूजर्स मजेदार और फनी कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘अब आप स्टैंड अप कॉमेडियन बन सकते है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हाहाहाहा.. ऐसा लग रहा है कि ऊंट के पास बकरी खड़ी हुई है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बड़े मियां छोटे मियां.’

Also Read: Amitabh Bachchan, नीना गुप्ता के साथ नजर आए अनुपम खेर, फैंस बोले- एक ही फ्रेम में सारे दिग्गज,PHOTO VIRAL

फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ में अनुपम खेर

हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ को बनाने की घोषणा की है. फिल्म के बारे में उन्होंने बताया था कि दिल्ली की फाइलें आपको तमिलनाडु के बारे में भी बहुत सारी सच्चाई बताएगी. वहीं, इस फिल्म में अनुपम खेर में काम करने वाले है. एक बार फिर से विवेक और अनुपम की जोड़ी साथ में काम करने वाले हैं.

https://www.instagram.com/p/CcHKPM4DbhM/

अनुपम खेर इस फिल्म को लेकर चर्चा में

अनुपम खेर की पिछली फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े है. फिल्म ने जमकर कमाई के साथ- साथ लोगों के दिलों को भी छू लिया था. इसके अलावा एक्टर वो फिल्म ऊंचाईे में नजर आने वाले है, जिसमें अमिताभ बच्चन, परिणीति चोपड़ा, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका जैसे स्टार्स हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >