Amla Navami 2022 Upay: आंवला नवमी आज, भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये उपाय

Amla Navami 2022 Upay: पुराणों के अनुसार, अक्षय नवमी के दिन आंवला के वृक्ष की पूजा करने से भगवान विष्णु और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. साथ ही सौभाग्य, आरोग्य और सुख में वृद्धि होती है. आंवला नवमी के दिन कुछ उपाय है, हर मनोकामना पूरी करने के साथ अगले जन्म तक अक्षय फल देते हैं.

Amla Navami 2022 Upay:  आज अक्षय नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है. इसे आंवला नवमी भी कहते हैं. कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी को अक्षय नवमी या आंवला नवमी मनाई जाती है. इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं. आंवला नवमी पर भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की भी पूजा की जाती है.  पुराणों के अनुसार, अक्षय नवमी के दिन आंवला के वृक्ष की पूजा करने से भगवान विष्णु और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. साथ ही सौभाग्य, आरोग्य और सुख में वृद्धि होती है.

आंवला नवमी के दिन कुछ उपाय है, हर मनोकामना पूरी करने के साथ अगले जन्म तक अक्षय फल देते हैं.

आंवला पेड़ की पूजा जरूर करें

पीपल और केले के पेड़ के अलावा आंवला के पेड़ की पत्तियों में भगवान विष्णु, शिव और माता लक्ष्मी का वास होता है. इस दिन अक्षय लाभ के लिए आंवला पेड़ की पूजा जरूर करनी चाहिए.

इस स्तोत्र का करें पाठ

अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने के बाद कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना बहुत उत्तम माना गया है. ऐसा करने से भगवान विष्णु और शिव के साथ माता लक्ष्मी की भी आशीर्वाद प्राप्त होता है. अक्षय नवमी के दिन सुबह-शाम इस स्तोत्र का पाठ करने से जीवन में वैभव की प्राप्ति होती है और धन संचय का बल मिलता है.

इस उपाय से आरोग्य की होगी प्राप्ति

अक्षय नवमी के दिन भगवान विष्णु को आंवले का प्रसाद अर्पित करना चाहिए और सामर्थ्यानुसार आंवले का दान भी करना चाहिए. साथ ही पूरे परिवार के साथ खुद भी आंवले के प्रसाद ग्रहण करना चाहिए. इस दिन किसी भी रूप में आंवले का सेवन करना बेहद लाभदायक माना जाता है. ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है.

आंवला नवमी पर दान का महत्व

आंवला नवमी पर किया गया दान, ब्राह्मणों को भोजन से धन-संपदा, सुख-शांति में बढ़ोत्तरी होती है. इस दिन नई चीजों की खरीदारी शुभ है. विशेषकर सोना-चांदी आभूषण, जमीन आदि खरीदने से भौतिक चीजों में वृद्धि होती है. इस दिन हर व्यक्ति को आंवला जरूर खाना चाहिए.

हरे कपड़े में आंवले के बीज

ऐसा कहते हैं कि आंवले के बीजों को हरे कपड़े में बांधकर अपने पास रखने से आर्थिक लाभ होता है. इस पोटली को आप तिजोरी या धन के स्थान पर भी रख सकते हैं. अगर आप व्यापारी हैं तो आंवले के बीजों की बंधी पोटली अपने गल्ले में रख सकते हैं. ऐसा करने से आपको कभी व्यापार में नुकसान नहीं  होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >