काम के लिए लेट हो रहे अमिताभ बच्चन ने अनजान शख्स से मांगी लिफ्ट, देखिये फिर आगे क्या हुआ…

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसमें एक्टर को किसी अनजान आदमी से लिफ्ट मांगते देखा जा सकता है. उन्होंने बाद में फोटो शेयर कर ये बात लिखी.

मेगास्टार अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं. 80 साल की उम्र में भी, अभिनेता की एक्टिंग जबरदस्त होती है. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. इतना ही नहीं, बल्कि दिग्गज अभिनेता कहीं भी टाइम पर पहुंचना पसंद करते है, इसलिए तो अब एक्टर ने ऐसा कुछ किया, जिसे देखकर आपकी भी हंसी छुट जाएगी. जी हां बिग बी ने ऐसे ही किसी अनजान व्यक्ति से लिफ्ट मांग ली और उसके साथ चले गए. बाद में फोटो शेयर कर धन्यवाद भी कहा.

अमिताभ बच्चन ने एक अनजान शख्स से मांगी लिफ्ट

दरअसल बिग बी ने एक फोटो शेयर की, जिसमें वह एक शख्स के बाइक में बैठे दिख रहे हैं. अपनी पोस्ट में, उन्होंने उस आदमी को लिफ्ट के लिए और उन्हें समय पर सेट पर लाने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने उस व्यक्ति का सबसे मजेदार तरीके से परिचय दिया, जिसने नव्या सहित सभी का ध्यान खींचा. उन्होंने लिखा, “राइड के लिए थैक्यू बडी… आपको नहीं पता.. लेकिन आपने बाध्य किया और मुझे काम के स्थान पर समय पर पहुंचा दिया.. तेजी से और न सुलझने वाले ट्रैफिक जाम से बचने के लिए.. धन्यवाद कैप्ड, शॉर्ट्स और पीले रंग की टी-शर्ट मालिक”.

फैंस कर रहे बिग बी के पोस्ट पर कमेंट

पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद, नव्या ने कमेंट सेक्शन में हंसी और लाल दिल वाले इमोजी डाले. रोहित रॉय ने कमेंट किया, “अमित जी, आप धरती के सबसे कूल डूड हैं! लव यू.” सयानी गुप्ता ने लिखा, “मिस्टर बच्चन को हमेशा सुना था @amitabhbachchan हमेशा सबसे समय के पाबंद रहे हैं! आज देख सकते हैं कि आपके लिए ऑनरिंग टाइम वास्तव में क्या मायने रखता है! मुझे उम्मीद है कि अभिनेता इससे एक या दो चीजें सीख सकते हैं!” उनके पोस्ट पर फैन्स भी रिएक्शन देते नजर आए. एक यूजर ने लिखा, “यह पीली टी-शर्ट वाला लड़का रात को सोने वाला नहीं है, और लंबे समय तक अपने कपड़े या अपनी बाइक नहीं धोएगा!” एक और फैन ने लिखा, “ड्राइवर के बच्चे के पास अब बताने के लिए लाइफ टाइम स्टोरी है, कैसे उसने बच्चन सर को राइड दी.”

Also Read: Don 3: डॉन बनकर फिर धमाल मचाएंगे शाहरुख खान, प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी बोले- फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार..
बिग बी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

इसी बीच बिग बी हाल ही में चोट से उबरकर काम पर लौटे हैं. कुछ दिन पहले ‘प्रोजेक्ट के’ के सेट पर उन्हें चोट लग गई थी. वह एक इंटेंस एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे. दुर्घटना के बाद, शूटिंग को रोक दिया गया था. ‘प्रोजेक्ट के’ में प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. वर्तमान में, वह शहर में रिभु दासगुप्ता के कोर्ट रूम ड्रामा, सेक्शन 84 की शूटिंग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >