‘गुजर जाएगा’ कोरोना का ये मुश्किल वक्त, नये गाने में अमिताभ- कपिल समेत इन 60 सितारों ने बढ़ाया हौसला

Guzar Jayega Song- अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज में एक गाने को रिकॉर्ड किया है, जो रिलीज हो गया है. गाने के बोल है ‘गुजर जाएगा वक्त ही तो है. इस गाने में बिग बी से लेकर सनी लियोन, सानिया मिर्जा से लेकर लिएंडर पेस और महेश भूपति, कपिल शर्मा, मनोज बाजपेयी, सोनू निगम, श्रेया घोषाल, अनन्या बिड़ला, कैलाश खेर, शान, जावेद अली से लेकर विजेंद्र सिंह शामिल हैं.

Guzar Jayega Song: कोरोना वायरस की जंग में बॉलीवुड लगातार लोगों की मदद कर रहा है. इस दौरान सकारात्मकता फैलाने के लिए बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी आवाज में एक गाने को रिकॉर्ड किया है, जो रिलीज हो गया है. गाने के बोल है ‘गुजर जाएगा वक्त ही तो है. इस गाने में बिग बी से लेकर सनी लियोन, सानिया मिर्जा से लेकर लिएंडर पेस और महेश भूपति, कपिल शर्मा, मनोज बाजपेयी, सोनू निगम, श्रेया घोषाल, अनन्या बिड़ला, कैलाश खेर, शान, जावेद अली से लेकर विजेंद्र सिंह शामिल हैं.

Also Read: ‘लवर गर्ल’ उर्वशी रौतेला का नया स्टाइलिश लुक देखा आपने ? वीडियो मचा रहा सोशल मीडिया पर धूम

कई क्षेत्रों के 60 से अधिक सेलिब्रिटीज को लेकर इस गाने का वीडियो बनाया गया है. यह गीत वरुण प्रभुदयाल गुप्ता और जय वर्मा के दिमाग की उपज है. इसकी धुन जजीम शर्मा ने बनाई है, जबकि सिद्धांत कुशल ने इसे लिखा है. अमिताभ बच्चन वीडियो में इस गीत को नरेट भी करते हैं.

इस वीडियो में इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां सोनू निगम, श्रेया घोषाल, रवीना टंडन, कपिल शर्मा, मनोज बाजपेयी, एकता कपूर, मोनाली ठाकुर, रिचा चड्ढा, शान, महेश भूपति, सानिया मिर्जा, सनी लियोनी, सायंतानी घोष, वरुण प्रभु दयाल गुप्ता, सनी लियोन, सानिया मिर्जा, लिएंडर पेस, महेश भूपति, बाइचुंग भूटिया, विजेंद्र सिंह नजर आएंगे. इसके साथ ही सुशील कुमार, दीपा मलिक, अंजुम चोपड़ा, कपिल शर्मा और मनोज बाजपेयी सहित सोनू निगम, श्रेया घोषाल, अनन्या बिड़ला, कैलाश खेर, शान, जावेद अली, ज्योति नूरन, अखिल सचदेव, हंस राज हंस, बाबुल सुप्रियो, ऋचा शर्मा और विपिन अनेजा जैसे गायक भी इसमें शामिल हैं.

सनी लियोनी के बारे में कहती हैं, ‘इस मुश्किल घड़ी में हम सभी इस गीत ‘गुजर जाएगा’ के माध्यम से आशा और साहस का प्रसार करने के लिए साथ आए हैं. हम सभी इस वक्त साथ हैं और यह भी बीत जाएगा. घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए.’

Also Read: Yuzvendra Chahal ने अब कैटरीना कैफ के इंस्टा LIVE में किया कमेंट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो

श्रेया कहती है, ‘अमिताभ सर की आवाज में जिस तरह से नरेटिव ‘वक्त ही तो है, गुजर जाएगा’ चलता है, उसे सुनकर हम सभी भावनाओं डूब जाएंगे और इस बात को महसूस करेंगे कि काली रात के बाद हमेशा सूर्योदय होता है. मैं एक ऐसे गीत का हिस्सा बन कर खुश हूं, जिसके लिए हर कोई एकजुट हुआ है यह बताने के लिए कि यह भी गुजर जाएगा.’ वहीं, गुजर जाएगा गाने के निर्माता विनय वशिष्ठ खुद को काफी खुशनसीब मानते हैं. वह इसलिए क्योंकि उनके गीत को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सपोर्ट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >