Amitabh Bachchan Birthday: जब रेडियो ने ठुकराई थी अमिताभ बच्चन की आवाज, खर्चा चलाने के लिए किया था ये काम

#80saalbemisaalbachchan सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज बॉलीवुड के शहंशाह है. उनकी एक्टिंग हो या फिर उनकी आवाज, सभी के करोड़ों फैन-फॉलोइंग है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार बिग बी को उनकी आवाज के लिए रेडियो से रिजेक्ट कर दिया गया था.

#80saalbemisaalbachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज पूरे 80 साल के हो गए. उनके बर्थडे को खास बनाने के लिए फैंस ढेरों सरप्राइज तैयार कर रहे हैं. ऐसे में क्या आपको पता है कि फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह कहे जाने वाले बिग बी का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है. उन्हें कोई भी चीज आसानी से नहीं मिली. उन्होंने कई बार फेल होने के बाद आखिरकार सुनहरा भविष्य का स्वाद चखा. आइये बताते हैं आपको उनके जीवन के संघर्षों से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

रेडियो में किया गया था उनकी आवाज को रिजेक्ट

अमिताभ बच्चन, जो बॉलीवुड में अपनी सफलता का प्रयास करने से पहले एक रेडियो प्रस्तोता के रूप में उभरना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में ऑडिशन भी दिया था. हालांकि उनकी भारी आवाज के चलते उन्हें उस समय रिजेक्ट कर दिया गया था. उन्होंने कई बार स्टूडियो में जाकर बॉम्बे में भी प्रयास किया, हालांकि कामयाबी हाथ नहीं लगी. उस समय के सबसे पॉपुलर रेडियो जॉकी अमीन सयानी ने बिग बी को हर बार रिजेक्ट कर देते थे. लेकिन कौन जानता था कि ये शख्स एक दिन अपने आवाज से सबको दीवाना बना लेगा. हर जगह रिजेक्ट होने के बाद बिग बी ने कोलकाता की बर्ड एंड शिपिंग कंपनी में एग्जीक्यूटिव के रुप में काम किया था. उन्हें पहली सैलरी 500 रुपए थी. जिसमें से कट-पिट कर उन्हें महज 460 रुपए ही मिला करता था.

सत्यजीत रे को पसंद आई थी बिग बी की आवाज

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे (Satyajit Ray) अमिताभ बच्चन की आवाज से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी 1977 की फिल्म शत्रुंज के खिलाड़ी (द चेस प्लेयर्स) में कथाकार के रूप में बच्चन की आवाज को लेने का फैसला किया. बच्चन ने 2001 की फिल्म लगान में एक कथाकार के रूप में अपनी आवाज दी, जो एक शानदार हिट में बदल गई. 2005 में, बिग बी ने ऑस्कर-ट्राइंफिंग फ्रेंच डॉक्यूमेंट्री मार्च ऑफ द पेंगुइन में अपनी आवाज दी, जिसका निर्देशन ल्यूक जैक्वेट के माध्यम से किया गया था.

Also Read: अमिताभ बच्चन का हुआ है पुनर्जन्म, दोनों हाथों से लिखने में है एक्सपर्ट,जानिए बिग बी से जुड़ी अनसुनी बातें
इस फिल्मों में बिग बी ने किया था काम

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म ‘सात हिन्दुस्तानी'(1969) से की थी. हालांकि ये फिल्म उस समय बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई थी. 1979 में, बिग बी ने सुहाग में अभिनय किया, ये फिल्म उस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी. उसी साल, उन्होंने मिस्टर नटवरलाल, काला पत्थर, द ग्रेट गैम्बलर और मंजिल जैसी फिल्मों में भी बिग बी ने कमाल का काम किया. अमिताभ को पहली बार फिल्म मिस्टर नटवरलाल के एक गाने में अपनी गायन आवाज का इस्तेमाल करना था, जिसमें उन्होंने रेखा के साथ अभिनय किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >