Bengal Election Amit Shah BJP Manifesto : साहित्य, कला, संस्कृति को प्रोमोट करने के लिए 11 हजार करोड़ का सोनार बांग्ला फंड

Amit shah to release bjp manifesto live| Bengal Assembly election poll 2021 : बंगाल चुनाव 2021 के लिए भाजपा का संकल्प पत्र ‘सोनार बांग्ला’ जारी कर रहे हैं अमित शाह. भाजपा का घोषणा पत्र जारी होने से पहले बांकुड़ा पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी. पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर में आज अमित शाह और ममता की बनर्जी की रैली हुई. एगरा में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा. वहीं कांथी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांथी की जनता इस बार खेला करेगी. बताते चलें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए आज बीजेपी अपना घोषणा पत्र जारी करेगी. साल्टलेक में केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे. बताया जा रहा है कि बीजेपी आज अपने घोषणापत्र (Mnifesto) में गौहत्या पर रोक, कटमनी और तोलाबाजी जैसे मुद्दे को भी शामिल कर सकती है. वहीं मोदी सरकार की आयुष्मान योजना (Ayushman Bharat Yojana) को भी बंगाल में लागू करने का ऐलान बीजेपी अपने मेनिफेस्टो में कर सकती है. बंगाल चुनाव से जुडे़ लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए..

Live Updates
12:11 AM. 22 Mar 21 6:41 PM. 21 Mar

11 हजार करोड़ का सोनार बांग्ला फंड

अमित शाह ने कहा कि 11 हजार करोड़ रुपये की सोनार बांग्ला फंड की शुरुआत करेंगे, जो बंगाल के साहित्य, कला, संस्कृति और सारी विधाओं को प्रमोट करने का काम करेगा.

12:11 AM. 22 Mar 21 6:41 PM. 21 Mar

निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करेंगे

भाजपा ने पश्चिम बंगाल की जनता से वादा किया है कि जैसे पहले कम्युनिस्ट और बाद में TMC ने जो सत्ता में आया है, उसने सत्ता में बने रहने के लिए चुनाव में हिंसा की. बीजेपी निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करेगी और राजनीतिक हिंसा बंगाल में भूतकाल की बात हो जायेगी.

12:11 AM. 22 Mar 21 6:41 PM. 21 Mar

टैगोर पुरस्कार और सत्यजीत रे इंटरनेशनल अवॉर्ड की होगी शुरुआत

नोबेल पुरस्कार की तर्ज पर टैगोर पुरस्कार और ऑस्कर पुरस्कार की तर्ज पर सत्यजीत रे इंटरनेशनल अवॉर्ड की शुरुआत की जायेगी.

12:11 AM. 22 Mar 21 6:41 PM. 21 Mar

भ्रष्टाचार से निबटने के लिए एंटी करप्शन हेल्पलाइन

बंगाल को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए CMO के अंतर्गत एंटी करप्शन हेल्पलाइन की शुरुआत करेंगे, ताकि कोई भी नागरिक कम्प्लेन सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा पायेगा.

12:11 AM. 22 Mar 21 6:41 PM. 21 Mar

महिष्य, तेली व अन्य कई समुदायों को ओबीसी में शामिल करने का भाजपा ने किया वादा

OBC आरक्षण की सूची में महिस्य, तेली और अन्य हिन्दू समुदाय जो रह गए हैं, उनको समाविष्ट करने का काम भी भाजपा की सरकार करेगी.

12:11 AM. 22 Mar 21 6:41 PM. 21 Mar

केजी से पीजी तक बेटियों के लिए पढ़ाई नि:शुल्क

बंगाल की सभी बेटियों के लिए KG से PG तक की पढ़ाई नि:शुल्क होगी. पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सभी महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा की व्यवस्था होगी. भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में यह वादा किया है.

मुख्य बातें

Amit shah to release bjp manifesto live| Bengal Assembly election poll 2021 : बंगाल चुनाव 2021 के लिए भाजपा का संकल्प पत्र ‘सोनार बांग्ला’ जारी कर रहे हैं अमित शाह. भाजपा का घोषणा पत्र जारी होने से पहले बांकुड़ा पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी. पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर में आज अमित शाह और ममता की बनर्जी की रैली हुई. एगरा में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा. वहीं कांथी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांथी की जनता इस बार खेला करेगी. बताते चलें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए आज बीजेपी अपना घोषणा पत्र जारी करेगी. साल्टलेक में केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे. बताया जा रहा है कि बीजेपी आज अपने घोषणापत्र (Mnifesto) में गौहत्या पर रोक, कटमनी और तोलाबाजी जैसे मुद्दे को भी शामिल कर सकती है. वहीं मोदी सरकार की आयुष्मान योजना (Ayushman Bharat Yojana) को भी बंगाल में लागू करने का ऐलान बीजेपी अपने मेनिफेस्टो में कर सकती है. बंगाल चुनाव से जुडे़ लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >