Amit Shah Bengal Visit : अमित शाह ने कहा, डंके की चोट पर CAA लागू करेंगे, शरणार्थियों को गले लगायेंगे और घुसपैठियों को बंगाल से मार भगायेंगे
Amit Shah Bengal Visit, West Bengal Election 2021, कोलकाता न्यूज : अमित शाह ने कहा, डंके की चोट पर सीएए लागू करेंगे, शरणार्थियों को गले लगायेंगे और घुसपैठियों को बंगाल से मार भगायेंगे. अमित शाह ने ठाकुरनगर में भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाये. मुख्यमंत्री शरणार्थी कल्याण योजना की शुरुआत करेंगे, मतुआ समाज के लिए पेंशन स्कीम लागू करेंगे, बोले अमित शाह. घुसपैठियों को घुसने नहीं देंगे, शरणार्थियों को नागरिकता देकर गले लगायेंगे, अमित शाह का एलान. डंके की चोट पर बोले अमित शाह, वैक्सीनेशन का काम समाप्त होते ही मतुआ समाज को मिलेगी भारत की नागरिकता. भाजपा की सरकार बनते ही बंगाल के किसानों को मिलेंगे 12 हजार रुपये. पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर सियासत गर्म है. भाजपा के बड़े नेताओं का दौरा बंगाल आना जारी है. इसी क्रम में आज गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री व बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह बंगाल पहुंचे और ममता बनर्जी के किले को ध्वस्त करने के लिए हुंकार भरी. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी विफल सीएम हैं. जय श्री राम के बहाने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए उन्होंने आम लोगों से अपील की कि आप विकास के लिए बंगाल में बीजेपी की सरकार बनाएं.
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
Live Updates
5:44 PM. 11 Feb 215:44 PM. 11 Feb
अमित शाह ने ठाकुरनगर में भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाये
5:44 PM. 11 Feb 215:44 PM. 11 Feb
बंगाल के लिए मोदी सरकार ने खजाना खोला
बंगाल में उद्योग लाना है, निवेश लाना है. ममता बनर्जी कुछ नहीं कर सकतीं. नरेंद्र मोदी सरकार ने 74 हजार करोड़ रुपये देने के लिए अपने खजाने खोल दिये हैं.
5:44 PM. 11 Feb 215:44 PM. 11 Feb
घुसपैठियों को ममता सरकार नहीं रोक सकती, भाजपा की सरकार घुसपैठियों को घुसने नहीं देगी.
5:44 PM. 11 Feb 215:44 PM. 11 Feb
मुख्यमंत्री शरणार्थी कल्याण योजना की शुरुआत करेंगे, मतुआ समाज के लिए पेंशन स्कीम लागू करेंगे, बोले अमित शाह
5:44 PM. 11 Feb 215:44 PM. 11 Feb
किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है सीएए
गृह मंत्री के नाते कहना चाहता हूं कि एक भी मुस्लिम भाई-बहन की नागरिकता चली जाये, ऐसा कोई प्रावधान सीएए में नहीं है. जितना अधिकार हम सबका इस देश पर है, उतना ही अधिकार शरणार्थियों का भी है. विपक्षी दलों के लोग झूठ और भ्रम फैला रहे हैं.
5:44 PM. 11 Feb 215:44 PM. 11 Feb
घुसपैठियों को घुसने नहीं देंगे, शरणार्थियों को नागरिकता देकर गले लगायेंगे, अमित शाह का एलान
5:44 PM. 11 Feb 215:44 PM. 11 Feb
डंके की चोट पर बोले अमित शाह, वैक्सीनेशन का काम समाप्त होते ही मतुआ समाज को मिलेगी भारत की नागरिकता
कांग्रेस ने वादा किया था कि हम सबको नागरिकता देंगे और सम्मान भी देंगे. सभी को गले लगायेंगे. गले लगाना तो दूर रहा, नागरिकता नहीं दी. वर्ष 2018 में हमने वादा किया था कि 2019 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाइए, हम नागरिकता कानून में संशोधन लायेंगे, जो मतुआ समाज के लोगों को भारत की नागरिकता देगा. मतुआ समाज ने हमारी झोली कमल के फूलों से भर दी. मोदी सरकार बनी. हमने तनिक भी देरी नहीं की और 2020 में सीएए लेकर आये. कानून अस्तिवत्व में आ गया.
5:44 PM. 11 Feb 215:44 PM. 11 Feb
सीएए पर अमित शाह का बड़ा बयान, ठाकुरनगर में कही यह बात
अमित शाह ने सीएए पर ठाकुरनगर में बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि मीडिया और तृणमूल सीएए के बारे में सुनना चाहते हैं. मैं आज इसके बारे में बताता हूं. डंके की चोट पर कहता हूं कि बांग्लादेश से आये लोगों को 70 साल बाद भी नागरिकता नहीं मिली.
5:44 PM. 11 Feb 215:44 PM. 11 Feb
बंगाल में चुनाव के साथ ही ममता बनर्जी की विदाई निश्चित है
5:44 PM. 11 Feb 215:44 PM. 11 Feb
बंगाल में भी भाजपा का इंजन लगा दीजिए
बंगाल में ऐसी सरकार चाहिए, जो दिल्ली की सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कीजिए. दिल्ली में मजबूत इंजन की सरकार है ही, बंगाल में भी भाजपा का इंजन जोड़ दीजिए. भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश को सोनार बांग्ला बना देगी.
5:44 PM. 11 Feb 215:44 PM. 11 Feb
भाजपा की सरकार बनते ही बंगाल के किसानों को मिलेंगे 12 हजार रुपये
जिस दिन भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेगा, उस दिन पहली कैबिनेट की बैठक में आयुष्मान भारत योजना का लाभ बंगाल के गरीबों को मिल जायेगी. बंगाल के किसानों के लिए मोदी जी 6 हजार रुपये हर साल भेजते हैं. वो भी अभी नहीं पहुंच रहा है. ये कह रहे हैं कि हम अभी लिस्ट बना रहे हैं. इतने साल हो गये लिस्ट बनाते-बनाते ममता दीदी. हम खुद बना लेंगे.
5:44 PM. 11 Feb 215:44 PM. 11 Feb
अमित शाह ने मोदी सरकार का किया गुणगान.
5:44 PM. 11 Feb 215:44 PM. 11 Feb
सीएए पर अमित शाह का बड़ा बयान, ठाकुरनगर में कही यह बात
1:55 PM. 11 Feb 211:55 PM. 11 Feb
अमित शाह ने कहा कि आप एक मौका नरेंद्र मोदी को दें. हम बंगाल को सोनार बांग्ला बनाकर देंगे. सिर्फ एक बार बीजेपी को मौका दें. उन्होंने घुसपैठियों के बहाने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बंगाल को विकसित करने के लिए बंगाल में भाजपा की सरकार बनाएं.
1:39 PM. 11 Feb 211:39 PM. 11 Feb
अमित शाह ने चले पलटाई का नारा बुलंद किया. पांच साल के अंदर सोनार बांग्ला बना कर देंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार बनाएं. बंगाल को अपराधमुक्त बना देंगे. अमित शाह ने परिवर्तन यात्रा के जरिए बंगाल में बदलाव लाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पांच साल में बंगाल की तस्वीर बदल देंगे. आप हमें मौका दें.
1:39 PM. 11 Feb 211:39 PM. 11 Feb
चाय बगान से जुड़े लोगों से भी उन्होंने बंगाल में बीजेपी की सरकार बनाने की अपील की. पर्यटन सर्किट बनाया जायेगा. इसे विकसित प्रदेश बनाया जायेगा. पांच साल में मोदी जी ने बंगाल को बड़ी राशि दी है, लेकिन यहां की जनता को इसका लाभ नहीं मिल सका.
1:39 PM. 11 Feb 211:39 PM. 11 Feb
अमित शाह ने विफल सीएम ममता बनर्जी को बताया. उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के मौके पर वे आये हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या करने वालों की खैर नहीं रहेगी. सरकार बनी, तो उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जायेगा.
1:39 PM. 11 Feb 211:39 PM. 11 Feb
अमित शाह ने कहा कि बंगाल में काफी गरीबी देखी. मोदी सरकार गरीबों को इलाज के लिए पांच लाख रुपये देकर मदद करती है, लेकिन ममता दीदी को ये पसंद नहीं है. बंगाल में ये लागू नहीं है. भाजपा की सरकार बनी, तो ये योजना शीघ्र लागू हो जायेगी.
1:39 PM. 11 Feb 211:39 PM. 11 Feb
जय श्री राम के बहाने गृह मंत्री अमित शाह ने ममता पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश जय श्री राम के नारे पर गर्व करता है, लेकिन आपको अपमान लगता है.
1:39 PM. 11 Feb 211:39 PM. 11 Feb
टीएमसी पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता चुनाव में जुट गये हैं. पीएम ने भी किसानों के लिए घोषणा की है. इन्होंने कहा कि ममता दीदी किसानों को लाभ दिलाने के मामले में काफी लापरवाह हैं. भाजपा की सरकार बनी तो पहली की कैबिनेट में किसानों के एकाउंट में राशि भेजी जायेगी.
1:39 PM. 11 Feb 211:39 PM. 11 Feb
बंगाल में 130 कार्यकर्ताओं की हत्या की गयी है. तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में विकास नहीं किया है.
1:39 PM. 11 Feb 211:39 PM. 11 Feb
टीएमसी व बीजेपी आमने-सामने
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सियासी पारा गर्म है. यहां का राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है. एक तरफ जहां सीएम ममता बनर्जी कार्यक्रमों के जरिए लोगों को अपने विकास कार्यों से अपने पक्ष में करने में जुटे हैं, जबकि भाजपा इन्हें हर संभव टक्कर देने में जुटी हुई है. भाजपा के केंद्रीय नेताओं के माध्यम से बंगाल की जनता को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया जा रहा है.
1:39 PM. 11 Feb 211:39 PM. 11 Feb
अमित शाह का एक दिवसीय बंगाल दौरा
आज एक बार फिर अमित शाह का पश्चिम बंगाल दौरा है. एक दिवसीय बंगाल दौरे के दौरान कूचबिहार से परिवर्तन यात्रा के चौथे चरण को वे हरी झंडी दिखायेंगे. इसके बाद वे अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे.
1:39 PM. 11 Feb 211:39 PM. 11 Feb
ममता के किले को ध्वस्त करने की कवायद
पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी के किले को ध्वस्त करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करने के लिए लगातार बीजेपी के बड़े नेताओं का बंगाल दौरा जारी है.
1:39 PM. 11 Feb 211:39 PM. 11 Feb
शह-मात का खेल
बंगाल में भले ही विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सत्तारुढ़ दल तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच घमासान मचा हुआ है. एक दूसरे को मात देने में दोनों राजनीतिक पार्टियां जुटी हुई हैं.
1:39 PM. 11 Feb 211:39 PM. 11 Feb
चौथे चरण की परिवर्तन यात्रा
आपको बता दें कि आज से पहले शाह का पश्चिम बंगाल दौरा दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा की वजह से स्थगित हो गया था. पश्चिम बंगाल में बीजेपी 5 परिवर्तन यात्राएं निकाल रही है, जो सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नादिया जिले के नबदीप, बीरभूम के तारापीठ और झारग्राम से तीन यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर चुके हैं.
1:39 PM. 11 Feb 211:39 PM. 11 Feb
बंगाल चुनाव में अहम है मतुआ समुदाय
जानकारी के अनुसार मतुआ समुदाय के लोग सिर्फ ठाकुरनगर में ही नहीं हैं. नदिया, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिले में भी इनकी अच्छी आबादी है. बताया जाता है कि बंगाल चुनाव में ये करीब 21 सीटों पर निर्णायक की भूमिका में होते हैं.
1:39 PM. 11 Feb 211:39 PM. 11 Feb
सीएए लागू होने से मिलेगा फायदा
बताया जाता है कि मतुआ समुदाय का गढ़ माने जाने वाले ठाकुरनगर के लोग चाहते हैं कि नागरिकता कानून (सीएए) जल्द लागू हो. इस कानून के लागू होने से बांग्लादेश से यहां आकर सालों से बसे हिन्दू शरणार्थियों को जिनके पास जमीन की कोई स्थायी पट्टा भी नहीं है उन्हें भारत की नागरिकता मिल जाएगी.
1:39 PM. 11 Feb 211:39 PM. 11 Feb
मतुआ समुदाय का गढ़ है अहम
बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए ठाकुरनगर काफी अहम माना जा रहा है. ठाकुरनगर को मतुआ समुदाय का गढ़ माना जाता है. बांग्लादेश की सीमा से यह कस्बा करीब 15 किलोमीटर दूर है.
1:39 PM. 11 Feb 211:39 PM. 11 Feb
मतुआ समुदाय के गढ़ ठाकुरनगर में रैली
केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बंगाल दौरे के क्रम में मतुआ समुदाय का गढ़ ठाकुरनगर इलाके में जाकर रैली को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इससे पहले गृह मंत्री कूच बिहार में चौथे चरण की रथयात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे.
1:39 PM. 11 Feb 211:39 PM. 11 Feb
मतुआ समुदाय को लुभाने की कवायद
पश्चिम बंगाल की राजनीति में मतुआ समुदाय अहम हैं. ऐसे में बंगाल चुनाव को देखते हुए भाजपा मतुआ समुदाय के वोटरों को लुभाने में जुटा है. इसी क्रम में मतुआ समुदाय के मतदाताओं को लुभान के लिए आज अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर आयेंगे.
1:39 PM. 11 Feb 211:39 PM. 11 Feb
चौथे चरण की परिवर्तन यात्रा को दिखायेंगे हरी झंडी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर वे आज कूचबिहार से बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत करेंगे. शाह ठाकुरबाड़ी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. शाम को कोलकाता में पार्टी के सोशल मीडिया स्वयंसेवकों की बैठक को संबोधित करेंगे.
1:39 PM. 11 Feb 211:39 PM. 11 Feb
बंगाल में इन पांच कार्यक्रमों में होंगे शामिल
बंगाल दौरे के क्रम में अमित शाह सबसे पहलेकूच बेहार में मदन मोहन टेम्पल पहुंचेंगे. पूजा अर्चना करने के बाद राश मेला ग्राउंड कूच बेहार में परिवर्तन यात्रा को लॉन्च करेंगे. ठाकुर नगर स्थित श्रीश्री हरिचंद्र ठाकुर टेम्पल जाकर आराधना करेंगे. इसके बाद ठाकुरबाई ग्राउंड, ठाकुर नगर में आम सभा करेंगे और कार्यक्रम के आखिरी दौर में साइंस सिटी ऑडिटोरियम में सोशल मीडिया वॉलेंटियर मीट में भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे.
1:39 PM. 11 Feb 211:39 PM. 11 Feb
सोशल मीडिया वॉलेंटियर मीट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बंगाल दौरे के क्रम में शाम में साइंस सिटी ऑडिटोरियम में सोशल मीडिया वॉलेंटियर मीट में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे.
1:39 PM. 11 Feb 211:39 PM. 11 Feb
आम सभा को करेंगे संबोधित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने बंगाल दौरे के क्रम में ठाकुर नगर में श्रीश्री हरिचंद्र ठाकुर मंदिर पहुंचेंगे. वहां पूजा अर्चना करने के बाद 24 उत्तर परगना जिला के ठाकुरबाई ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करेंगे.
1:39 PM. 11 Feb 211:39 PM. 11 Feb
परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी
केंद्रीय गृह मंत्री एवं पूर्व बीजेपी अध्यक्ष शाह आज गुरुवार को आयोजित पांच कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके तहत परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे. इसके बाद 3:20 बजे केंद्रीय मंत्री शाह ठाकुर नगर स्थित श्री मदन मोहन मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे.
10:53 AM. 11 Feb 2110:53 AM. 11 Feb
आज बंगाल में अमित शाह
Amit Shah Bengal Visit LIVE, West Bengal Election 2021, कोलकाता न्यूज : बंगाल चुनाव को लेकर सियासत गर्म है. भाजपा के बड़े नेताओं का दौरा जारी है. इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री व बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह आज गुरुवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर आ रहे हैं. वे यहां पांच कार्यक्रमों में शामिल होंगे. परिवर्तन यात्रा को वे हरी झंडी दिखायेंगे. इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखा चुके हैं.
10:53 AM. 11 Feb 2110:53 AM. 11 Feb
Posted By : Guru Swarup Mishra
मुख्य बातें
Amit Shah Bengal Visit, West Bengal Election 2021, कोलकाता न्यूज : अमित शाह ने कहा, डंके की चोट पर सीएए लागू करेंगे, शरणार्थियों को गले लगायेंगे और घुसपैठियों को बंगाल से मार भगायेंगे. अमित शाह ने ठाकुरनगर में भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाये. मुख्यमंत्री शरणार्थी कल्याण योजना की शुरुआत करेंगे, मतुआ समाज के लिए पेंशन स्कीम लागू करेंगे, बोले अमित शाह. घुसपैठियों को घुसने नहीं देंगे, शरणार्थियों को नागरिकता देकर गले लगायेंगे, अमित शाह का एलान. डंके की चोट पर बोले अमित शाह, वैक्सीनेशन का काम समाप्त होते ही मतुआ समाज को मिलेगी भारत की नागरिकता. भाजपा की सरकार बनते ही बंगाल के किसानों को मिलेंगे 12 हजार रुपये. पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर सियासत गर्म है. भाजपा के बड़े नेताओं का दौरा बंगाल आना जारी है. इसी क्रम में आज गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री व बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह बंगाल पहुंचे और ममता बनर्जी के किले को ध्वस्त करने के लिए हुंकार भरी. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी विफल सीएम हैं. जय श्री राम के बहाने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए उन्होंने आम लोगों से अपील की कि आप विकास के लिए बंगाल में बीजेपी की सरकार बनाएं.