गुजरात चुनाव में अजब-गजब के रंग, मतदान के लिए टाल दी शादी, तो 60 वोटर वाली फैमली ने एकसाथ डाला वोट

पहले चरण के मतदान में अजब-गजब के रंग पोलिंग बूथों पर दिखे. एक शख्स शेरवानी पहनकर मतदान करने पहुंच गया. तो दूसरी ओर 60 वोटरों वाली फैमली एक साथ मतदान करने पहुंच गयी.

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 89 विधानसभा सीटों पर बृहस्पतिवार को वोट डाले गये. जिसमें चुनाव आयोग के अनुसार रिकॉर्ड 60 फीसदी से अधिक मतदान हुए. मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ था और शाम पांच बजे समाप्त हुआ.

पहले चरण के मतदान में अजब-गजब के रंग पोलिंग बूथों पर दिखे. एक शख्स शेरवानी पहनकर मतदान करने पहुंच गया. तो दूसरी ओर 60 वोटरों वाली फैमली एक साथ मतदान करने पहुंच गयी.

शेरवाली पहले शख्स ने मतदान के लिए अपनी शादी टाल दी. प्रफुल्लभाई मोरे ने शादी की तारीख तय होने के बावजूद मतदान के लिए पहुंच गया. बड़ी बात है कि उसकी शादी महाराष्ट्र में होनी है. उसके बताया, मेरी शादी सुबह होनी थी, लेकिन वोट के लिए मैंने समय बदलकर शाम करा लिया.

दूसरी ओर पहले चरण में सूरत के कामरेज में रहने वाली एक फैमली की भी खुब चर्चा हो रही है. खास बात यह है कि सोलंकी फैमली में कुल 81 लोग हैं, जिसमें 60 वोटर हैं. सभी लोगों का भोजन इकट्ठे तैयार होता है. बड़ी बात तो यह है कि चुनाव में यह फैमली एकसाथ मतदान करने बूथ पर पहुंचती है. गुजरात चुनाव के पहले चरण में भी जब 81 लोगों की फैमली वोट डालने पहुंची, तो सब देखते रह गये.

एक पोलिंग बूथ पर एक वोटर ने आदिवासी वेशभूषा पहनकर पहुंच गया. उसके साथ और लोग भी पारंपरिक परिधान में नजर आये. बताया जा रहा है ये सिद्दी समुदाय के मतदाता हैं.

पहले चरण में 788 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा. इस चरण में सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिणी क्षेत्रों के 19 जिलों की 89 सीट के लिए मतदान हुआ. कुछ छिटपुट घटनाओं और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी की कुछ शिकायतों को छोड़कर सुबह आठ बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया कमोबेश शांतिपूर्ण रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >