Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding: रणबीर संग शादी की खबरों पर आलिया ने दिया अपना पहला रिएक्शन, कही ये बात

पॉपुलर यूट्यूबर निकुंज लोटिया ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी से जुड़ा एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसपर कमेंट करने से एक्ट्रेस खुद को रोक नहीं पाई.

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी (Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding) की तैयारियां शुरू हो गई हैं. हालांकि कपल ने शादी को लेकर ऑफिशियल कुछ कहा नहीं है, लेकिन उनके परिवार के कुछ सदस्य ने इसे कंफर्म कर दिया है. इस बीच आलिया (Alia Bhatt) ने शादी की खबर पर पहली बार अपना रिएक्शन दिया है. चलिए बताते है उन्होंने क्या कहा है.

पॉपुलर यूट्यूबर निकुंज लोटिया जो अपने चैनल के नाम BeYouNick से जाने जाते है. उन्होंने एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी से जुड़ा एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसपर कमेंट करने से एक्ट्रेस खुद को रोक नहीं पाई. इस वीडियो में वो शाहिद कपूर के कबीर सिंह वाले गेट अप में दिख रहे है और निकुंज ने फिल्म का एक सीन रीक्रिएट किया है.

https://www.instagram.com/reel/CcFPgb5ojt0

वीडियो में निकुंज लोटिया व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहने एक कार के पीछे भागते हुए दिख रहे है. इस कार के पीछे ‘आलिया वेड्स रणबीर’ बैनर लगा हुआ है. उन्होंने आलिया के साथ अपनी एक तस्वीर भी लगाई और बाद में उसे रिप्लेस कर रणबीर की फोटो लगा दी. ये वीडियो काफी मजेदार है. इसपर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘डेड…’ साथ ही हंसने वाला इमोजी भी बनाया.

Also Read: Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding: आलिया-रणबीर की शादी में मेहमानों को परोसी जाएंगी 4 तरह की क्यूजीन्स

अब आलिया भट्ट के इस कमेंट से फैंस कयास लगा रहे है कि कही उन्होंने रणबीर कपूर संग शादी की खबरों पर मुहर तो नहीं लगा दी. वहीं, कपल की शादी की तैयारियों जमकर हो रही है. शादी का उत्सव 13 अप्रैल से शुरू होगा और 17 तारीख तक चलेगा. जहां मेहंदी, संगीत और कॉकटेल का आयोजन चेंबूर के आरके स्टूडियो में किया जाएगा. जबकि शादी 16 अप्रैल की सुबह बांद्रा में रणबीर के वास्तु आवास पर होगी.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में टाइट सिक्यॉरिटी होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी में 50 से ज्यादा काउंटर्स होने वाले है, जिसमें इटैलियन, मेक्सिकन, पंजाबी और अफगानी खाने के स्टॉल्स होंगे. आलिया भट्ट वेजिटेरियन हैं और उनकी पसंद और मेहमानों को ध्यान में रखते हुए वेजिटेरियन खाने के कुल 25 अलग-अलग काउंटर होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >