Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर न करें ये गलतियां, होगा बड़ा नुकसान

Akshaya Tritiya 2023: इस वर्ष के हिन्दू पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया 22 अप्रैल शनिवार के दिन पड़ने वाली है. कहते हैं यदि इस दिन सोना चांदी या कीमती वस्तुएं खरीदी जाए तो ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में निरंतर धनसंपदा बनी रहती है.

Akshaya Tritiya 2023: हिंदू कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाता है. यह दिन मांगलिक कार्यों के लिए अति शुभ माना गया है. इस दिन सोने-चांदी की खरीदारी करने और माँ महालक्ष्मी की पूजा करने का विधान है. कहते हैं यदि इस दिन सोना चांदी या कीमती वस्तुएं खरीदी जाए तो ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में निरंतर धनसंपदा बनी रहती है. इस वर्ष के हिन्दू पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया 22 अप्रैल शनिवार के दिन पड़ने वाली है.

अक्षय तृतीया 2023 तिथि और मुहूर्त

इस साल वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 22 अप्रैल, शनिवार के दिन पड़ रही है. ऐसे में इस दिन अक्षय तृतीया इसी दिन मनाई जाएगी. बात करें तृतीया तिथि की तो यह सुबह 7 बजकर 09 मिनट से प्रारंभ हो रही है और अगले दिन यानी 23 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगी.

अक्षय तृतीया पूजा का शुभ मुहूर्त

बात करें पूजा के शुभ मुहूर्त की तो यह 22 अप्रैल को 7 बजकर 05 मिनट से लेकर के दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहने वाला है.

अक्षय तृतीया के दिन न करें ये काम

  • अक्षय तृतीया को बहुत शुभ दिन माना गया है इसलिए इस दिन ऐसे कोई काम नहीं करने चाहिए, जो अशुभ माने गए हैं.

  • अक्षय तृतीया के दिन खाली हाथ घर न आएं. कुछ न कुछ खरीदी अवश्‍य करें. यदि सोना-चांदी नहीं खरीद सकें तो निराश होने की जरूरत नहीं है. इस दिन जौ, मिट्टी के बर्तन, पीतल आदि भी खरीद सकते हैं. इनकी खरीदी भी बहुत शुभ मानी गई है.

  • अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. पूजा में भगवान विष्‍णु को तुलसी अर्पित करें लेकिन ध्‍यान रखें कि तुलसी को ना तो नाखूनों से तोड़ें और ना ही बिना नहाए छुएं. तुसकी को हमेशा उंगली के पोरों से तोड़ना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >