Akshay Tritiya 2023 Live Updates: अक्षय तृतीया आज, जानें सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, डिटेल्स

Akshay Tritiya 2023 Live Updates,Know Shubh Muhurat to buy gold for Akshaya Tritiya: वैशाख / बैसाख के महीने में शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया मनाई जाती है. अक्षय शब्द का अर्थ कभी न घटने वाला होता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन यज्ञ, पितृ-तर्पण या दान-पुण्य करना व्यक्ति के लिए लाभकारी हो सकता है. इस बार अक्षय तृतीया 2023 की सही तारीख को लेकर लोग कंफ्यूज हो रहे हैं कुछ लोगों का मानना है कि अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को है जबकि कुछ 23 अप्रैल को अक्षय तृतीया होने की बात कह रहे हैं. यदि आप भी संशय में हैं तो जान लें अक्षय तृतीया 2023 कब है? सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है?

Live Updates
5:27 PM. 22 Apr 23 11:57 AM. 22 Apr

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन शुरू किया जाने वाला कार्य सफल होता है. इतना ही नहीं इस दिन जितने भौतिक संसाधन जुटाए जाएं, वह हमेशा बने रहते हैं. इसलिए अक्षय तृतीया के दिन लोग नए काम की शुरुआत करने के साथ ही बर्तन, सोना, चांदी और अन्य कीमतीं वस्तुओं की खरीदारी करते हैं.

5:27 PM. 22 Apr 23 11:57 AM. 22 Apr

अक्षय तृतीया पर करें ये काम

अक्षय तृतीया के दिन ऐसे कार्य करें जिससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति हो. इस दिन पूजा उपासना ध्यान जरूर करें. अपने व्यवहार को मधुर बनाये रखें. सम्भव हो तो किसी व्यक्ति की सहायता करें. इस दिन कुछ न कुछ दान जरूर करें. लोगों को जल पिलाएं और पौधों में जल डालें.

5:27 PM. 22 Apr 23 11:57 AM. 22 Apr

अक्षय तृतीया 2023 पूजा का शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी, कलश और विष्ण जी की पूजा के लिए 22 अप्रैल 2023 को सुबह 07 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा.

5:27 PM. 22 Apr 23 11:57 AM. 22 Apr

अक्षय तृतीया का महत्व

अक्षय तृतीया के दिन सूर्य मेष राशि में और चंद्रमा वृष राशि में होता है. यह वैशाख में शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि है, जो आमतौर पर अप्रैल या मई के ग्रेगोरियन महीनों में आती है. यह भी माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चंद्रमा अपने सबसे चमकीले रूप में होते हैं.

5:27 PM. 22 Apr 23 11:57 AM. 22 Apr

अक्षय तृतीया के दिन न करें ये गलती

अक्षय तृतीया के दिन कभी भी मां लक्ष्‍मी और भगवान विष्‍णु की अलग-अलग पूजा करने की गलती न करें. हमेशा उनकी एक साथ पूजा करें. वरना इनकी नाराजगी जिंदगी को तबाह कर सकती है.

5:27 PM. 22 Apr 23 11:57 AM. 22 Apr

अक्षय तृतीया पूजा मंत्र

ऊँ नमो भाग्य लक्ष्म्यै च विद्महे अष्ट लक्ष्म्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्।।

मुख्य बातें

Akshay Tritiya 2023 Live Updates,Know Shubh Muhurat to buy gold for Akshaya Tritiya: वैशाख / बैसाख के महीने में शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया मनाई जाती है. अक्षय शब्द का अर्थ कभी न घटने वाला होता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन यज्ञ, पितृ-तर्पण या दान-पुण्य करना व्यक्ति के लिए लाभकारी हो सकता है. इस बार अक्षय तृतीया 2023 की सही तारीख को लेकर लोग कंफ्यूज हो रहे हैं कुछ लोगों का मानना है कि अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को है जबकि कुछ 23 अप्रैल को अक्षय तृतीया होने की बात कह रहे हैं. यदि आप भी संशय में हैं तो जान लें अक्षय तृतीया 2023 कब है? सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >