Akshay Navami 2023: अक्षय नवमी आज, जानें इस दिन आंवला की क्यों कि जाती है पूजा

Akshay Navami 2023: 21 नवम्बर 23 दिन मंगलवार नवमी तिथि का आरम्भ प्रातः काल 03 बजकर 16 मिनट से आरम्भ हो चुका है.

Akshay Navami 2023: अक्षय नवमी का व्रत बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है इस दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है अक्षयनवमी के दिन आवले के पूजन या आवले के पेड़ के पूजन का विशेष महत्व है यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी का त्योहार मनाया जाता है इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा किया जाता है. इस दिन जो भी कार्य करते है सब अक्षय होता है यानि पूर्ण होता है इस दिन से सत्ययुग की शुरुआत हुई थी कथा के अनुसार इस दिन से लेकर पूर्णिमा तक भगवन विष्णु आवले के के पेड़ के निचे निवास करते है.

यही कारण है इस दिन आवले के पेड़ की पूजा किया जाता है .कहा जाता है कि यह पूजा व्यक्ति के समस्त पापों को दूर कर पुण्य फलदायी होती है. जिसके चलते कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को महिलाएं आँवले के पेड़ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करती हैं. अक्षय नवमी को जप, दान, तर्पण, स्नानादि का अक्षय फल होता है . आंवला नवमी को अक्षय नवमी के रूप में भी जाना

Also Read: Astrology: कुंडली के इस दोष के कारण छात्रों को नहीं मिलती सफलता, नौकरी और व्‍यापार में आती हैं दिक्कतें

अक्षय नवमी आज

  • 21 नवम्बर 23 दिन मंगलवार नवमी तिथि का आरम्भ प्रातः काल 03 बजकर 16 मिनट से आरम्भ आरम्भ हो चुका है.

  • नवमी तिथि का समाप्ति 22 नवम्बर 23 दिन बुधवार रात्रि 01:09 मिनट तक रहेगा, पूजन करने का शुभ समय 21 नवम्बर 23 मंगलवार सुबह 06:11 से लेकर 11:35 मिनट तक यानि कुल 05 घंटा 24 मिनट शुभ रहेगा .

अक्षय नवमी का क्या है महत्व

अक्षय नवमी का बहुत बड़ा महत्व है अक्षय का मतलब यह होता है कभी क्षय नहीं होना. इस दिन इश्वर भक्ति तथा आराधना करना गुप्त दान करना बहुत ही फलदायी होता है. इन्हें कुष्मांडा नवमी तथा जगधात्री भी कहा जाता है . इस दिन भगवान विष्णु कुष्मांडा नमक राक्षस को परास्त किया था .अधरम को फैलने से रोका था इस दिन आवले के पेड़ के निचे कुष्मांडा दान करे ,गुप्त दान करें ,आवले के पेड़ के निचे अगर खाना बनाकर खाए ,ब्राह्मण को भोजन कराये साथ में उनको वस्त्र का दान करे अश्व मेघ यज्ञं के बराबर होता है .

अक्षय नवमी पर करें यह उपाय, होगा लाभ

अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है तो अक्षय नवमी के दिन से आरंभ कर 41 दिन लगातार लाल मसूर की दाल की कच्ची रोटी बनाकर मछलियों को खिलाएं इससे मंगल ग्रह मजबूत होता है कर्ज अथवा भूमि जायदाद संबंधित समस्या में कमी आती है साथ ही माता महालक्ष्मी की कृपा भी बरसती है.

मंगल ग्रह शांति के लिए ब्राह्मणों एवं गरीबों को गुड़ मिश्रित दूध या चावल खिलाएं.

नवमी तिथि की स्वामी देवी दुर्गा हैं ऐसे में जातक को दुर्गा की उपासना अवश्य करनी चाहिए. जीवन में यदि कोई संकट है अथवा किसी प्रकार की अड़चनें आने से काम नही हो पा रहा है तो जातक को चाहिए की दुर्गा सप्तशती के पाठ को करे और मां दुर्गा से अपने जीवन में आने वाले संकटों को हरने की प्रार्थना करे.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >