सुपरस्टार अक्षय कुमार किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं. जेद्दा में ‘हेरा फेरी’ के सीक्वल के एक लोकप्रिय सीन को एक प्रशंसक द्वारा रीक्रिएट करने से अक्षय कुमार बेहद इंप्रेस दिखे. सुपरस्टार रेड सी फिल्म फेस्टिवल की दूसरी किस्त के लिए सऊदी अरब में हैं. रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें देखा जा सकता है कि जेद्दा की सड़कों पर प्रशंसकों ने उनके साथ कितनी गर्मजोशी से बातचीत की. उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
फैंस ने हेरा फेरी के सीन को किया री-क्रियेट
वीडियो की शुरुआत में ट्रेडिशनल व्हाइट आउटफिट में एक शख्स नजर आ रहे हैं जो फिर हेरा फेरी के अक्षय की तरह पोज दे रहा है. उसे अचानक याद आया कि सीन के मुताबिक उसे सनग्लासेस भी पहनना है और वो तुरंत ऐसा करते हैं. उन्होंने अक्षय की कार के सामने पोज दिया और अभिनेता और उनके साथी अपनी हंस नहीं रोक पाये. फैन ने अक्षय से कहा कि वह उससे कितना प्यार करते हैं. कुछ अन्य लोगों ने भी अक्षय के साथ सेल्फी क्लिक की और एक फोटोग्राफर ने उनके साथ शूट किया.
अक्षय कुमार ने खुद किया वीडियो शेयर
वीडियो को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने एक ट्वीट में लिखा, “हाहा,… सबसे प्यारे मेरे प्रशंसकों की हेरा फेरी ने मेरे जीवन को रॉक कर दिया है. रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और जेद्दा में हर किसी को एक यादगार समय के लिए धन्यवाद. आप सभी को प्यार और दुआएं.” इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ”सर प्लीज हेरा फेरी 3 में काम कर लिजिए. ये एक रिक्वेस्ट है.” एक और यूजर ने लिखा, आप जैसा ना कोई है और ना कोई होगा.
Also Read: Hansika Motwani Sangeet: सोहेल संग रोमांटिक डांस करती नजर आईं हंसिका मोटवानी, वीडियो वायरल
हेरा फेरी के अगले पार्ट का हिस्सा नहीं होंगे अक्षय कुमार
पिछले हफ्ते कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अक्षय सफल हेरा फेरी फ्रैंचाइजी में तीसरी फिल्म से पीछे हट गए हैं. इस बात की पुष्टि खुद अभिनेता ने एक कार्यक्रम में दी. अक्षय कुमार ने कहा, “फिल्म मुझे ऑफर की गई थी लेकिन मैं स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं था. मुझे वही करना है जो लोग देखना चाहते हैं. इसलिए मैं पीछे हट गया. मैं एक कदम पीछे हट गया. यह मेरे लिए मेरे जीवन और यात्रा का हिस्सा है. मैं भी बहुत दुखी हूं कि मैं ऐसा नहीं कर सकता. लेकिन मैं इस बात से खुश नहीं हूं कि रचनात्मक चीजें कैसे आकार लेती हैं.”
