PM मोदी से अक्षय कुमार ने क्यों पूछा था ‘आम कैसे खाते हैं’ वाला सवाल?सेल्फी स्टार ने बतायी इसके पीछे की सच्चाई

अक्षय कुमार ने साल 2019 में पीएम मोदी का इंटरव्यू लिया था. इसमें एक्टर ने उनसे आम को लेकर सवाल किया था. उन्होंने पूछा था, आपको आम खाना पसंद है? आप आम चूसकर खाते हैं या काटकर खाते हैं? इस सवाल को लेकर वो काफी ट्रोल हुए थे.

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार सुर्खियों में है. हो भी क्यों ना, आखिर उनकी फिल्म सेल्फी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. हालांकि मूवी को ठीक-ठाक रिस्पांस मिल रहा है. अक्षय क जादू नहीं चल पा रहा. इस बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर बात की. इस दौरान उनसे एक सवाल पूछा गया, जो उन्होंने साल 2019 में पीएम मोदी से पूछा था. इस सवाल को लेकर एक्टर काफी ट्रोल हुए थे. चलिए आपको बताते है वो क्या सवाल था.

अक्षय कुमार और पीएम मोदी

दरअसल, अक्षय कुमार ने साल 2019 में पीएम मोदी का इंटरव्यू लिया था. इसमें एक्टर ने उनसे आम को लेकर सवाल किया था. उन्होंने पूछा था, आपको आम खाना पसंद है? आप आम चूसकर खाते हैं या काटकर खाते हैं? इस सवाल को लेकर ट्रोल हुए अक्षय कुमार ने आज तक के सीधी बात में बात की. उन्होंने कहा, जब मैं उधर गया था, उस वक्त मैंगो का सीजन था, कुछ प्रश्न थे वो मैंने ऐसे ही पूछे. घड़ी ऐसे क्यों देखते हो, आपको आम कैसे पसंद हैं, आपको जो पैसे मिलते हैं अपनी मां को देते हो, जो प्रश्न एक नॉर्मल है.

अक्षय ने क्यों पूछा था आम वाला सवाल पीएम मोदी से?

अक्षय कुमार ने आगे कहा, मैं पूछना चाहता था कि एक सामान्य व्यक्ति उस व्यक्ति के बारे में क्या जानना चाहेगा जिसकी वे प्रशंसा करते है. मैंने ज्यादा नहीं सोचा. गर्मी का मौसम था, आम का मौसम था, इसलिए मैंने उससे इसके बारे में पूछा. मैंने जो भी महसूस किया, मैंने पूछा. ऐसे लोग थे जिन्होंने पूछा था मुझसे मैंने गुलाबी पैंट क्यों पहनी, मैंने उनसे पूछा कि क्या प्रधानमंत्री को यह रंग पसंद नहीं है.

Also Read: अक्षय कुमार की पहली सैलरी कितनी थी? एक्टर ने खुद किया खुलासा
ऑनलाइन लीक हुई सेल्फी

सेल्फी रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है. कथित तौर पर, यह पाइरेसी दिग्गजों द्वारा ऑनलाइन लीक किया गया है और फिल्मीजिला, मूवीरुलेज आदि जैसी विभिन्न टोरेंट साइटों पर एचडी प्रिंट में मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. इस बीच, यह स्पष्ट है कि पायरेसी के खिलाफ कड़े कदम उठाने के बावजूद, पायरेसी पर अंकुश लगाने के मनोरंजन उद्योग के प्रयास व्यर्थ जा रहे हैं.

Also Read: Gadar 2 में तारा सिंह की बहू है बेहद बोल्ड, बॉलीवुड हसीनाओं को देती है टक्कर, जानें कौन है ये एक्ट्रेस?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >