अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया ICU में एडमिट, Cindrella की शूटिंग छोड़ लंदन से वापस आए एक्टर

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया की तबीयत खराब हो गई हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मां को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Akshay Kumar mother in icu: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया को लेकर खबर आई हैं. लेटेस्ट खबर के मुताबिक, अक्षय की मां की तबीयत खराब है और वो मुंबई के अस्पताल में एडमिट हैं. ये खबर सुनते ही एक्टर अपनी फिल्म की शूटिंग लंदन से छोड़कर वापस भारत आ गए है. हालांकि उनकी मां की बीमारी के बारे कुछ जानकारी सामने नहीं आई है.

अक्षय कुमार लंदन में अपनी फिल्म ‘सिंड्रेला’ की शूटिंग कर रहे थे. जैसे ही उन्हें अपनी मां के बारे में मालूम चला वो वापस भारत लौट आए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,अभिनेता की मां कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में हैं. अक्षय को अपनी मां से बेहद लगाव है और उनके ठीक नहीं होने पर उनसे दूर नहीं रह सकते थे, इसलिए उन्होंने अचानक निर्णय में भारत वापस जाने का फैसला किया.

Also Read: मलाइका अरोड़ा को ड्रॉप करने गए अर्जुन कपूर आए ट्रोलर्स के निशाने पर, यूजर्स ने कर दिए ऐसे कमेंट

हालांकि अक्षय ने अपने फिल्म मेकर्स से कहा है कि उन दृश्यों की शूटिंग जारी रखें, जिसमें उनकी जरूरत नहीं है. बता दें कि खिलाड़ी कुमार अपनी मां से बेहद प्यार करते है और वो अक्सर उनके साथ समय बीताते है. पिछले साल अक्षय ने अपनी मां के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था, जो खूब वायरल हुआ था. उन्होंने लिखा था, ‘शूट के दिनों में उल्ट-फेर करके मां के साथ लंदन में समय बिता रहा हूं. भले ही आप कितने बड़े हो रहे हों या जिंदगी के साथ बिजी हों, यह मत भूलिए कि आपके मां-बाप भी बूढ़े हो रहे है, तो जब आप उनके साथ समय बिता सकें, बिताएं.’

कुछ समय पहले ही अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर, लारा दत्ता, हुमा कुरैशी और आदिल हुसैन थे. फिल्म रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी थी. फिल्म की कहानी एक प्लेन हाईजैक पर बनी थी. इसमें लारा ने इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया था और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी.

फिल्मों की बात करें तो अक्षय कुमार फिल्म अतरंगी रे में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सारा अली खान और धनुष हैं. इसके अलावा उनके पास राम सेतु, पृथ्वीराज, रक्षा बंधन जैसी फिल्में है.

Also Read: इस वजह से हिना खान सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में नहीं हुई थी शामिल, नागिन एक्ट्रेस ने बताई वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >