ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्‍ब', इतने करोड़ में बिके राइट्स

Laxmi Bomb- कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन है और बॉलीवुड का कामकाज ठप पड़ा है. नई फिल्में रिलीज नहीं हो पा रही हैं. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थीं. लेकिन सिनेमाघरों में ताले लगे हुए है, जिसकी वजह से फिल्म रिलीज नहीं हो पाई. कुछ दिन पहले ये खबर आई थी कि फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म में रिलीज किया जाएगा. अब खबर आ रही है कि लक्ष्मी बॉम्ब फिल्म के राइट्स एक ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा खरीदे जा चुके हैं और फिल्म जल्द ही रिलीज होगी. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी.

कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन है और बॉलीवुड का कामकाज ठप पड़ा है. नई फिल्में रिलीज नहीं हो पा रही हैं. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब (Laxmi Bomb) ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थीं. लेकिन सिनेमाघरों में ताले लगे हुए है, जिसकी वजह से फिल्म रिलीज नहीं हो पाई. कुछ दिन पहले ये खबर आई थी कि फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म में रिलीज किया जाएगा. अब खबर आ रही है कि लक्ष्मी बॉम्ब फिल्म के राइट्स एक ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा खरीदे जा चुके हैं और फिल्म जल्द ही रिलीज होगी. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी (Kiara Advani) नजर आएंगी.

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने 125 करोड़ रुपए ने खरीदा है. एक ट्रेड एनालिस्ट ने इस खबर की पुष्टि की और कहा, “यह सच है कि फिल्म का अब हॉटस्टार पर प्रीमियर होगा. फिल्म ऑनलाइन रिलीज होगी.” फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की आधिकाारिक घोषणा क्यों नहीं की जा रही है, इस पर बात करते हुए एक सूत्र ने कहा कि निर्माताओं को प्रॉजेक्ट को तैयार करने के लिए कम से कम एक महीने का समय चाहिए क्योंकि फिल्म के पोस्ट प्रॉडक्शन का काम अभी बचा हुआ था और वह लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रहे थे.

इससे पहले अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ का ट्रेलर 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया है. अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन ने सारा खेल बिगाड़ दिया. ऐसे में इस फिल्‍म मेकर्स ओटीटी प्‍लेटफॉर्म की ओर रुख करने का फैसला किया. इसके अलावा विद्या बालन की ‘शकुंतला देवी’ जैसी बड़ी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली हैं.

Also Read: अक्षय कुमार की ‘लक्ष्‍मी बॉम्‍ब’ के अलावा ये बड़ी फिल्‍में OTT प्लेटफॉर्म पर हो सकती है रिलीज!

बता दें कि अक्षय कुमार की ‘लक्ष्‍मी बॉम्‍ब’ तमिल हॉरर-कॉमेडी मुनि 2: कंचना की रीमेक है. फिल्म में अक्षय एक ऐसे शख्स के रूप में हैं, जिसके पास एक ट्रांसजेंडर भूत है.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >