Akshay Kumar फिल्मों के साथ पॉलिटिक्स करेंगे ज्वाइन? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं राजनीति में जरूर...

अक्षय कुमार इन-दिनों मिशन रानीगंज को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है. अब खिलाड़ी कुमार ने बार-बार पूछे जाने वाले सवाल का जवाब दिया कि क्या वह राजनीति में उतरने की योजना बना रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट मूवीज दी है. हालांकि इन-दिनों उनका सितारा काम नहीं आ रहा है और उनकी बैक टू बैक फिल्में फ्लॉप हो रही है.

अब लेटेस्ट इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या कभी वो पॉलिटिक्स ज्वाइन करेंगे. एक्टर ने किसी भी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को दृढ़ता से रोक दिया और भविष्य के लिए दरवाजा खुला छोड़ दिया.

राजनीति में आने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर अक्षय कुमार ने इंडिया टूडे संग बातचीत में कहा, “नहीं, मैं राजनीति में शामिल नहीं हो रहा हूं. मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा, लेकिन फिलहाल मैं राजनीति में नहीं आ रहा हूं.’

एक्टर से पूछा गया कि आपकी फिल्में हमेशा सीख देने वाली होती है. इसपर उन्होंने कहा, मैं ऐसी फिल्में इसलिए कर रहा हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि ऐसे विषयों को लोगों के सामने लाना जरूरी है.’ भगवान ने मुझे इतना अच्छा मंच दिया है कि मैं फिल्में कर सकता हूं और लोगों को अपनी फिल्मों के माध्यम से बता सकता हूं कि हमारे देश में क्या हुआ है, जैसे केसरी, सम्राट पृथ्वीराज या कोई अन्य फिल्म.

यह पहली बार नहीं है कि अभिनेता को अपनी राजनीतिक आकांक्षाओं के बारे में सवालों का सामना करना पड़ा है. 2022 में पीटीआई के साथ इंटरव्यू के दौरान उनसे यही सवाल पूछा गया था. उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ”मैं फिल्में बनाकर बहुत खुश हूं… एक अभिनेता के तौर पर, मैं सामाजिक मुद्दों को उठाने के लिए हर संभव प्रयास करता हूं.

अक्षय कुमार ने कहा था, मैंने 150 फिल्में प्रोड्यूस की हैं. मैं व्यावसायिक फिल्में बनाता हूं, कभी-कभी सामाजिक मुद्दों पर भी. मैं साल में तीन-चार फिल्में प्रोड्यूस करता हूं.

फिलहाल अक्षय कुमार मिशन रानीगंज में नजर आ रहे हैं. हालांकि फिल्म ने 6 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में इसे चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

इंडस्ट्री ट्रैकर सच्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के चार दिनों के भीतर कुल 13.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जो उम्मीद के मुताबिक बहुत कम है.

मिशन रानीगंज पश्चिम बंगाल की एक कोयला खदान की वास्तविक घटना पर आधारित है, जहां बाढ़ के बाद 65 खदान श्रमिकों को बचाया गया था. टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित और पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस उल्लेखनीय बचाव अभियान पर प्रकाश डालती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >