दहेज प्रथा को प्रमोट कर रहा अक्षय कुमार का ये ऐड! नितिन गडकरी के ट्वीट को लेकर हो रहा हंगामा, VIDEO

अक्षय कुमार अभिनीत विज्ञापन को लेकर विवाद हो रहा है. इस रोड सेफ्टी ऐड को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसे शेयर करते ही यूजर्स इसपर तरह-तरह के कमेंट करने लगे.

Akshay Kumar: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा शेयर किये गयए एक पोस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार नजर आ रहे है. कार में 6 एयरबैग लगाने पर जोर देने वाले इस वीडियो को लोग दहेज प्रथा से जोड़कर देख रहे है. यूजर्स पोस्ट पर अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे है.

नितिन गडकरी का पोस्ट

दरअसल, मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे ऑफ इंडिया ने एक ऐड बनाया है, जिसमें लोगों को कार में 6 एयरबैग लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है. इस पोस्ट को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्विटर पर शेयर कर लिखा, 6 एयरबैग वाले गाड़ी से सफर कर जिंदगी को सुरक्षित बनाएं.


जानें क्या है वीडियो में

वीडियो की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि एक पिता अपनी बेटी की विदाई कर रहा है. अक्षय कुमार इसमें पुलिस ऑफिसर के रोल में दिख रहे है. वो रोते हुए दुल्हन के पिता से कहते है कि, ‘ॉऐसी गाड़ी में बेटी को विदा करोगे तो रोना तो आएगा ही ना. जिसके बाद पिता गाड़ी के बारे में उन्हें बताता है इसमें बहुत सारी सुविधाएं है. इसपर एक्टर कहते है कि, लेकिन 6 एयरबैग तो नहीं है ना. इसके बाद कार बदलकर दूसरी कार आ जाती है.

Also Read: The Kapil Sharma Show: तो इस वजह से अक्षय कुमार की फिल्में हो रही फ्लॉप? एक्टर ने शो पर किया बड़ा खुलासा
शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी का ट्वीट

इस वीडियो पर ट्विटर यूजर्स सवाल खड़ा कर रहे है. साथ ही इसके कंटेंट को लेकर कमेंट कर रहे है. वहीं, इसे लेकर शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा, यह एक प्रॉब्लमेटिक ऐड है. ऐसे क्रिएटिव कौन पास करता है? क्या सरकार इस विज्ञापन के माध्यम से कार के सुरक्षा पहलू को बढ़ावा देने या दहेज की बुराई और आपराधिक कृत्य को बढ़ावा देने के लिए पैसा खर्च कर रही है?

यह विज्ञापन टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की इस महीने की शुरुआत में कार हादसे में हुई मौत के बाद सोशल मीडिया पर जारी किया गया है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छह एयरबैग वाले वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए इस विज्ञापन को ट्विटर पर साझा किया है. हालांकि, घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले करीबी सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह विज्ञापन दहेज की बात नहीं करता.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >