ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन की हाइट का क्या है राज, DIET में इस सुपर फूड को करती हैं फॉलो

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की छोटी राजकुमारी आराध्या बच्चन निश्चित रूप से एक स्टार बन रही हैं. आराध्या जब भी अपने माता-पिता के साथ बाहर निकलती हैं तो सभी की निगाहें उन पर टिक जाती हैं. आइये जानते हैं 12 साल की उम्र में उनकी हाइट इतनी लंबी कैसी हो गई है.

बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लेती हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं.

आराध्या का चेहरा पूरी तरह उनकी मां ऐश्वर्या जैसा दिखता है. वह अपने स्टाइल से किसी इवेंट में लाइमलाइट बटौर लेती हैं. हालांकि जिस चीज पर फैंस की नजर सबसे ज्यादा टिकी हैं, वो स्टारकिड की हाइट है.

आराध्या की फोटोज देखकर फैंस अक्सर पूछते हैं कि वह इतनी लंबी कैसे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा था, ”वह अपनी मां और पिता की तरह लंबी है.” दूसरे ने लिखा, ”वह 12 साल की उम्र में बहुत लंबी है.” एक नेटिजन्स ने आराध्या की तुलना उनके दादा अमिताभ बच्चन से करते हुए लिखा, ‘कितनी बड़ी हो गई, ये अपने दादू पर जाएगी.’

ऐश्वर्या अपनी बेटी के ओवर ऑल ग्रोथ को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं. आराध्या रोजाना सुपर फूड एवोकैडो का सेवन करती हैं, जिससे उनकी हाइट बढ़ने का कारण माना जा सकता है. एवोकैडो में काफी विटामिन मौजूद होते हैं. एवोकैडो में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, शारीरिक विकास में काफी मददगार साबित होते हैं.

आराध्या बच्चन अच्छी डायट लेती हैं, जिसमें फल-हरी सब्जी मौजूद है. इसके अलावा वह हर रोज एक्सरसाइज भी करती है. जिसमें आउटडोर गेम मौजूद है.

आराध्या की हाइट का सबसे बड़ा कारण उनके दादा अमिताभ बच्चन भी हो सकते हैं, क्योंकि बिग बी की हाइट काफी अच्छी हैं और जीन्स की वजह से आराध्या उनपर चली जाएगी.

बीते दिनों धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह मनाया गया, जिसमें अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन ने एक ड्रामा में परफॉर्म किया. आराध्या के एक्टिंग की तारीफ हर किसी ने की.

आराध्या का परफॉर्मेंस देखने के लिए ऐश्वर्या, ऐश्वर्या की मां,अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन आए थे. स्टारकिड के परफॉर्मेंस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ.

अमिताभ बच्चन अपनी पोती की तारीफ की. उन्होंने कहा, “मैं जल्द ही आपके साथ रहूंगा .. आराध्या के स्कूल में कॉन्सर्ट और उसके प्रदर्शन को देखने में व्यस्त .. यह हम सभी के लिए बहुत खुशी और गर्व का क्षण है .. मंच पर पूरी तरह से स्वाभाविक नन्ही बच्ची – अच्छा अब थोड़ा नहीं..तो बाद में.

Also Read: ऐश्वर्या राय के बच्चन हाउस छोड़ने की खबरों के बीच BIG B ने किया ये पोस्ट,आराध्या की परफॉर्मेंस से हुए इम्प्रेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >