Agra News: ताजनगरी में ओडिशा से आकर महिलाएं कर रहीं गांजे की तस्करी, GRP ने पांच को किया गिरफ्तार

आगरा कैंट पर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 48 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है. मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है.

Agra News: जीआरपी आगरा कैंट ने ट्रेन में गांजे की तस्करी करने वाली 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है. जीआरपी आगरा कैंट ने आरपीएफ और सर्विलांस टीम की मदद से इन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. इन सभी महिलाओं के नेटवर्क ओडिशा से जुड़े हुए थे. सभी पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है.

जीआरपी आगरा कैंट ने बताया कि पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह ओडिशा से आगरा गांजे की तस्करी के लिए आई हैं. उन्हें इसके लिए ₹7000 दिए गए हैं. पैसों के साथ ही उन्हें बैग दिया गया था, जिसमें यह गांजा भरा हुआ है. पकड़ी गई 5 महिलाओं में से 4 महिला ओडिशा की है और एक महिला दिल्ली की रहने वाली है.

Also Read: Agra News: आगरा में वायु प्रदूषण से सांस के रोगियों की संख्या बढ़ी, नाकाफी साबित हो रही प्रशासन की कवायद

पुलिस के अनुसार, महिलाओं ने बताया कि उन्हें जो बैग दिया गया था, वह आगरा कैंट पर आकर एक युवक को सौंपना था, लेकिन इससे पहले ही इनको गिरफ्तार कर लिया. वहीं इनके पास से करीब 48 किलो गांजा बरामद हुआ है. जीआरपी पुलिस ने बताया कि इन महिलाओं के पास किसी भी ट्रेन का टिकट नहीं मिला, जिससे यह पता नहीं चल सका कि यह किस ट्रेन से आई हैं.

Also Read: Agra News: आगरा में 72 साल की वृद्धा से दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

रिपोर्ट- राघवेंद्र सिंह, आगरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >