Agra Election Results 2022 LIVE: आगरा में बीजेपी ने किया ‘क्लीन स्वीप’, सभी 9 सीटेंं जीती

Agra Election Results 2022 Live Updates: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के सात चरणों का मतदान 7 मार्च को सम्पन्न हुआ. अब 10 मार्च को मतगणना हो रही है.. आगरा की 9 सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की किस्मत का भी आज फैसला होगा. पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…

Live Updates
12:06 AM. 11 Mar 22 6:36 PM. 10 Mar

बीजेपी के जीते हुए विधायक

फतेहपुर सीकरी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी चौधरी बाबू लाल 47, 011 मतों से चुनाव जीते. दूसरे स्थान पर सपा आरएलडी गठबंधन से ब्रजेश चाहर रहे.

बाह सीट पर बीजेपी प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह 24,235 वोट से जीतीं. सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा दूसरे स्थान पर रहे.

आगरा दक्षिण से बीजेपी प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय 56,640 मतों से जीते. दूसरे नंबर पर सपा के विनय अग्रवाल रहे.

आगरा में खेरागढ़ से बीजेपी के भगवान सिंह कुशवाह 36,497 मतों से जीते. दूसरे स्थान कांग्रेस के रामनाथ सिंह सिकरवार रहे.

आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट पर बीजेपी की बेबी रानी मौर्य 76 हजार 608 वोटों से विजयी. दूसरे स्थान पर बीएसपी की किरण केशरी रहीं.

एत्मादपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी 48,249 वोटों से विजयी. दूसरे स्थान पर बीएसपी के प्रवल प्रताप सिंह रहे.

आगरा उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बीएसपी के शब्बीर अब्बास को 1,10,346 वोट से हराया.

08 …. आगरा फतेहाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी छोटेलाल वर्मा ने सपा की रुपाली दीक्षित को 52,197 वोटों से हराया ।

09 …. आगरा छावनी विधानसभा सीट से बीजेपी के डॉ जीएस धर्मेश ने सपा के कुंवर चन्द वकील को 48,697 वोटों से हराया ।

12:06 AM. 11 Mar 22 6:36 PM. 10 Mar

आगरा में लगातार दूसरी बार बीजेपी ने किया क्लीन स्वीप

आगरा में इस बार बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है. इससे पहले वह 2017 में भी यहां की सभी सीटें जीती थी.

12:06 AM. 11 Mar 22 6:36 PM. 10 Mar

आगरा की 9 सीटों से  जीते हुए विधायक

फतेहाबाद- छोटे लाल वर्मा

खैरागढ़- भगवान सिंह कुशवाहा

फतेहपुर सीकरी- बाबूलाल चौधरी

बाह- रानी पक्षालिका सिंह

आगरा ग्रामीण- बेबीरानी मौर्य

आगरा छावनी- जीएस धर्मेश

आगरा दक्षिण- योंगेंद्र शर्मा

आगरा उत्तर – पुरुषोत्तम खंडेलवाल

एत्मादपुर – डॉ.धर्मपाल सिंह

8:27 PM. 10 Mar 22 2:57 PM. 10 Mar

आगरा में बीजेपी ने किया क्लीन स्वीप

आगरा में बीजेपी ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी 9 सीटों पर जीत दर्ज की. पिछळी बार भी बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया था.

एत्मादपुर

आगरा उत्तर

आगरा दक्षिण

आगरा छावनी

आगरा ग्रामीण

बाह

फतेहपुर सीकरी

खेरागढ़

फतेहाबाद

8:27 PM. 10 Mar 22 2:57 PM. 10 Mar

आगरा उत्तर से पुरुषोत्तम खंडेलवाल जीते

आगरा उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल को जीत मिली है.

8:27 PM. 10 Mar 22 2:57 PM. 10 Mar

आगरा की फतेहाबाद सीट से छोटेलाल वर्मा की जीत

आगरा की फतेहाबाद सीट से बीजेपी प्रत्याशी छोटे लाल वर्मा ने जीत हासिल की है. उन्होंने सपा प्रत्याशी रूपाली दीक्षित को हराया.

मुख्य बातें

Agra Election Results 2022 Live Updates: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के सात चरणों का मतदान 7 मार्च को सम्पन्न हुआ. अब 10 मार्च को मतगणना हो रही है.. आगरा की 9 सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की किस्मत का भी आज फैसला होगा. पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >